DU UG Admissions 2025: अपग्रेडेशन और स्पॉट राउंड का शेड्यूल जारी, स्टूडेंट्स के लिए एडमिशन एक और चांस
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। यूनिवर्सिटी ने अपग्रेडेशन राउंड से लेकर स्पॉट एडमिशन तक का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। जो छात्र अब तक किसी कॉलेज में दाखिला नहीं ले पाए हैं या अपग्रेडेशन की उम्मीद कर रहे हैं, उनके लिए यह बड़ा मौका है।
इस के तहत, अपग्रेडेशन राउंड, बच्चों/युद्ध विधवाओं (CW-II), एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (ECA-II), स्पोर्ट्स-II, वार्ड कोटा और स्पॉट एडमिशन राउंड की सभी तारीखें शामिल हैं। उम्मीदवार DU की आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर सभी जरूरी तारीखें और अपडेट देख सकते हैं।

अपग्रेडेशन और अन्य राउंड की तारीखें
- ऑटो अपग्रेडेशन सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
- CW-II, ECA-II, स्पोर्ट्स-II सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 22 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
- सीट स्वीकार करने की आखिरी तारीख: 23 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 23 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 24 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे तक
ये भी पढ़ें: UP NEET UG 2025 Seat Allotment: आज से शुरू हुई पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट, upneet.gov.in पर चेक करें अपडेट
स्पॉट राउंड-1 शेड्यूल
- खाली सीटों की जानकारी: 25 अगस्त 2025, शाम 5 बजे
- स्पॉट राउंड के लिए आवेदन: 25 अगस्त शाम 5 बजे से 27 अगस्त 4:59 बजे तक
- सीट अलॉटमेंट रिजल्ट: 28 अगस्त 2025, शाम 5 बजे तक
- सीट स्वीकार करने की अंतिम तारीख: 29 अगस्त 2025, शाम 4:59 बजे तक
- कॉलेज वेरिफिकेशन और अप्रूवल: 29 अगस्त 2025, रात 11:59 बजे तक
- फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 30 अगस्त 2025, शाम 4:49 बजे तक
स्पॉट राउंड के लिए जरूरी नियम
जिन छात्रों ने CSAS (UG)-2025 के तहत आवेदन किया है लेकिन 24 अगस्त तक किसी कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है, वे स्पॉट राउंड में आवेदन कर सकते हैं।
- सभी एडमिटेड छात्रों के डैशबोर्ड 24 अगस्त रात 11:59 बजे के बाद फ्रीज मोड में चले जाएंगे और वे एडमिशन वापस नहीं ले पाएंगे।
- स्पॉट राउंड में आवंटित सीट पर एडमिशन लेना अनिवार्य है। अगर कोई अभ्यर्थी इसे स्वीकार नहीं करता, तो उसकी DU एडमिशन प्रक्रिया से पात्रता समाप्त हो जाएगी।
- स्पॉट राउंड में न तो अपग्रेड का विकल्प मिलेगा और न ही एडमिशन वापस लेने का मौका होगा।
- स्पेशल स्पॉट राउंड में जो सीट मिलेगी, वह अंतिम होगी और उसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करें अपडेट
DU ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे समय पर वेबसाइट पर जाकर तारीखें और नोटिस चेक करते रहें ताकि कोई मौका न छूटे।
ये भी पढ़ें: JEE MAIN 2026: इस बार परीक्षा में हो सकते हैं बड़े बदलाव, NTA ने शुरू कर दी तैयारी, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications