महिलाओं के लिए खुशखबरी! 9 हजार से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकती हैं अप्लाई, देखें डिटेल्स
Anganwadi Recruitment 2025: गुजरात की महिलाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा मौका आ गया है। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने बड़ी भर्ती का ऐलान करते हुए कहा है कि आंगनबाड़ी में बड़े स्तर पर नियुक्ति की जाएगी। खास बात यह है कि इन पदों के लिए न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू, बल्कि चयन केवल शैक्षणिक योग्यता और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।
आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी वर्कर और तेडागर (सहायक) के इन पदों के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं और उम्मीदवार का उसी वार्ड या इलाके की निवासी होना जरूरी है, जहां पद खाली हैं। राज्य के महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी में करीब 9,900 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर, मिनी वर्कर और आंगनबाड़ी तेडागर (सहायक) के पद शामिल हैं।

आंगनबाड़ी का काम
आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों और महिलाओं के पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा को मजबूत करने का काम करते हैं। इस भर्ती के जरिए न केवल रोजगार मिलेगा, बल्कि समाज की सेवा करने का अवसर भी मिलेगा।
ये भी पढ़ें: RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?
कौन कर सकता है आवेदन
इन पदों पर केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का उसी वार्ड या क्षेत्र की निवासी होना जरूरी है, जहां का पद खाली है। इसके लिए वार्ड का कब्जा प्रमाण पत्र देना होगा।
योग्यता और उम्र सीमा
- आंगनबाड़ी वर्कर/मिनी वर्कर - न्यूनतम योग्यता 12वीं पास, उम्र 18 से 33 वर्ष
- आंगनबाड़ी तेडागर - न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, अधिकतम उम्र 43 वर्ष
वेतनमान
- वर्कर और मिनी वर्कर - ₹10,000 प्रति माह
- तेडागर - ₹5,500 प्रति माह
बिना परीक्षा होगी भर्ती
इस भर्ती में न तो लिखित परीक्षा होगी और न ही इंटरव्यू। चयन पूरी तरह से शैक्षणिक योग्यता और मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। जिला स्तर पर बनी समितियां मेरिट लिस्ट तैयार करेंगी और अंतिम चयन सूची जारी करेंगी।
आवेदन प्रक्रिया
- इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए e-hrms.gujarat.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
- पहले निर्देश ध्यान से पढ़ें
- जिला और वार्ड का चयन करें
- जिस पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह चुनें
- फोटो, हस्ताक्षर, शैक्षणिक और निवासी प्रमाण पत्र स्कैन करके अपलोड करें
आखिरी तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय से आवेदन जमा करें। आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
ये भी पढ़ें: SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!












Click it and Unblock the Notifications