SSC Recruitment 2025: बिना परीक्षा नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, मिलेगी 40 हजार सैलरी, अभी करें अप्लाई!
SSC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एक सुनहरा मौका दिया है। इस बार भर्ती का मौका खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें न तो कोई लंबी चयन प्रक्रिया होगी और न ही लिखित परीक्षा। सिर्फ योग्यता और साक्षात्कार के आधार पर सीधे नौकरी का अवसर मिल सकता है।
7 अगस्त से शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के जरिए देशभर के स्नातक युवा SSC में यंग प्रोफेशनल्स के रूप में जुड़ सकते हैं। 20 अगस्त 2025 तक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन होने पर न केवल सम्मानजनक वेतन मिलेगा, बल्कि काम के प्रदर्शन के आधार पर अनुबंध भी बढ़ाया जा सकता है। SSC ने यंग प्रोफेशनल्स के 5 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की आखिरी तारीख 20 अगस्त
इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है और 20 अगस्त 2025 तक चलेगी। उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। खास बात यह है कि इन पदों पर चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।
ये भी पढ़ें: UPSC EPFO Recruitment 2025: EO-AO और APFC के 230 पदों पर भर्ती, चेक करें कैटेगरी के अनुसार वैकेंसी
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री।
आयु सीमा: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमों के अनुसार छूट)।
सैलरी और अनुबंध की शर्तें
चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन ₹40,000 प्रति माह मिलेगा। कार्य प्रदर्शन संतोषजनक होने पर अनुबंध एक वर्ष के लिए बढ़ाया जा सकता है, जिसमें वेतन में अधिकतम 5% तक की बढ़ोतरी होगी। अधिकतम वेतन शुरुआती वेतन का 1.25 गुना हो सकता है।
आवेदन से पहले ध्यान दें
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। इससे पात्रता, नियम और शर्तों की पूरी जानकारी मिल जाएगी।
ये भी पढ़ें: Patna Lathi Charge: शिक्षक भर्ती की अराजकता और युवाओं के धैर्य की परीक्षा, STET अभ्यर्थियों ने काटा बवाल!












Click it and Unblock the Notifications