RRB NTPC Exam 2025: 3445 पदों के लिए कल 63 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी देंगे एग्जाम, क्या है परीक्षा का पैटर्न?
RRB NTPC Exam 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की NTPC (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी - अंडर ग्रेजुएट) परीक्षा गुरुवार, 7 अगस्त 2025 से शुरू होने जा रही है। यह परीक्षा 19 दिनों तक चलेगी और लाखों उम्मीदवारों के करियर को नई दिशा दे सकती है। कुल 3,445 पदों के लिए 63 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिससे यह देश की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बन गई है।
इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को रेलवे में टिकट क्लर्क, अकाउंट्स क्लर्क, जूनियर क्लर्क और ट्रेन क्लर्क जैसे अहम पदों पर नौकरी का मौका मिलेगा। RRB ने परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। ऐसे में अब उम्मीदवारों को सिर्फ अपनी तैयारी और आत्मविश्वास के दम पर इस सुनहरे अवसर को पाने का इंतजार है।

यह परीक्षा 19 दिन तक चलेगी और 9 सितंबर 2025 को खत्म होगी। कुल 3445 पदों के लिए देशभर से 63 लाख 26 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। जिन युवाओं ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया है, उनके लिए यह करियर बनाने का बेहतरीन अवसर है।
ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Admit Card: SSC ने जारी किया स्टेनोग्राफर परीक्षा एडमिट कार्ड, कब से है एग्जाम?
किन पदों पर हो रही भर्ती
RRB NTPC के तहत कुल 3445 पदों पर भर्ती होनी है। इनमें शामिल हैं:
- कमर्शियल कम टिकट क्लर्क - 2022 पद
- अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट - 361 पद
- जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट - 990 पद
- ट्रेन क्लर्क - 72 पद
परीक्षा का पैटर्न
यह परीक्षा पूरी तरह ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT-1) के रूप में आयोजित की जाएगी। यह पहले चरण की परीक्षा होगी, जिसके बाद मेरिट के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, तिथि और समय की जानकारी RRB की आधिकारिक वेबसाइट से देख सकते हैं। ई-कॉल लेटर परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा, और इसकी सूचना उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल पर भेज दी जाएगी।
हेल्पलाइन नंबर जारी
RRB प्रयागराज के चेयरमैन अभिजीत सिंह ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए हेल्पलाइन नंबर 9513166169 जारी किया गया है। अगर उम्मीदवारों को किसी तरह की दिक्कत होती है तो वे इस नंबर पर कॉल करके सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
पहले हो चुकी है ग्रेजुएट लेवल की परीक्षा
RRB NTPC की ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए 8113 पदों पर पहले ही परीक्षा हो चुकी है। उसकी आंसर-की जारी की जा चुकी है और अब परिणाम का इंतजार है। वहीं, अब अंडर ग्रेजुएट लेवल की यह परीक्षा लाखों युवाओं के लिए करियर बनाने का सुनहरा मौका लेकर आई है।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सुझाव
गुरुवार से शुरू हो रही इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय से पहले अपने सेंटर पर पहुंचें। ई-कॉल लेटर डाउनलोड करके उसकी जानकारी ध्यान से पढ़ें और परीक्षा के दौरान सभी निर्देशों का पालन करें। यह मौका आपके करियर को नई दिशा दे सकता है, इसलिए इसे हाथ से जाने न दें।
ये भी पढ़ें: CBSE क्लास 10th कम्पार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, DigiLocker पर ऐसे करें चेक












Click it and Unblock the Notifications