DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी कब करेगा अलॉटमेंट लिस्ट जारी? चेक करें ट्रायल्स की डेट
DU UG Admissions 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए दाखिला प्रक्रिया अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। यूनिवर्सिटी ने 15 जुलाई को सभी छात्रों के डैशबोर्ड पर सिम्युलेटेड रैंकs जारी कर दी हैं, जो यह बताती है कि छात्रों को उनके द्वारा दी गई पसंद के आधार पर कौन-सा कोर्स और कॉलेज मिल सकता है। इस साल रिकॉर्ड 5.75 करोड़ से ज्यादा प्रेफरेंस दर्ज किए गए हैं, जो दर्शाता है कि DU में पढ़ने को लेकर छात्रों का उत्साह किस स्तर पर है।
सिम्युलेटेड रैंक कोई फाइनल अलॉटमेंट नहीं है, बल्कि यह छात्रों को अपनी पसंद दोबारा सोचने और सुधारने का एक आखिरी मौका देती है। CSAS पोर्टल पर छात्र 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी चॉइस बदल सकते हैं। इसके बाद 19 जुलाई को पहली अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी, जिससे असल दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत होगी। वहीं, ECA और स्पोर्ट्स कोटे के तहत भी इस बार ट्रायल्स होंगे, जिससे प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ अपनी अन्य क्षमताओं को भी मंच मिलेगा।

सिम्युलेटेड रैंक से मिले शुरुआती संकेत
DU ने 15 जुलाई 2025 को छात्रों के डैशबोर्ड पर सिम्युलेटेड रैंक जारी कर दी हैं। ये रैंक छात्रों द्वारा 14 जुलाई तक दर्ज की गई पसंद के आधार पर तैयार की गई हैं। इस बार विश्वविद्यालय को रिकॉर्ड 5.75 करोड़ से ज्यादा प्रेफरेंस प्राप्त हुए हैं, जो कुल 1549 यूनिक कोर्स-कॉलेज कॉम्बिनेशन पर आधारित हैं। सिम्युलेटेड रैंक सिर्फ एक अनुमान है, जिससे छात्र यह समझ सकते हैं कि उन्हें किस रैंक पर कौन-सा कोर्स और कॉलेज मिल सकता है। यह फाइनल लिस्ट नहीं है, बल्कि छात्रों को अपनी पसंद पर दोबारा विचार करने का मौका देने के लिए जारी की गई है।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न
चॉइस बदलने का आखिरी मौका 16 जुलाई तक
CSAS पोर्टल पर छात्र अपनी चॉइस को 16 जुलाई रात 11:59 बजे तक बदल सकते हैं। कोर्स या कॉलेज बदलने के बाद हर बार Save बटन दबाना जरूरी है, नहीं तो बदलाव मान्य नहीं होगा। यह छात्रों के लिए अपनी प्रायॉरिटी को रणनीतिक रूप से सेट करने का आखिरी मौका है।
19 जुलाई को आएगी पहली अलॉटमेंट लिस्ट
DU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 19 जुलाई 2025 शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इसके बाद छात्रों को तय समय में अलॉट हुए कॉलेज और कोर्स को एक्सेप्ट करना होगा। साथ ही, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
ECA और स्पोर्ट्स कोटे के ट्रायल्स भी जल्द
इस साल भी DU ने ECA (Extra Curricular Activities), Sports और CW (शहीद सैनिकों के बच्चे और विधवाएं) कोटे को एडमिशन प्रक्रिया में शामिल किया है।
- ECA ट्रायल्स 18 जुलाई से शुरू होंगे।
- Sports ट्रायल्स 25 जुलाई से शुरू होंगे।
इन ट्रायल्स की पूरी जानकारी संबंधित कॉलेज या विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपनी ईमेल, डैशबोर्ड और ऑफिशियल वेबसाइट समय-समय पर चेक करते रहें। इन कोटों के तहत कॉलेज अलॉटमेंट तीसरे राउंड की लिस्ट से शुरू होंगे, इसलिए इन कैटेगरी में आवेदन करने वाले छात्रों को थोड़ा इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल












Click it and Unblock the Notifications