UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न
UP TGT Exam 2025: उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (UPSESSB) जल्द ही प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। यह परीक्षा पूरे राज्य में 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं, ताकि परीक्षा की तारीख, समय और परीक्षा केंद्र की जानकारी मिल सके। एक बार लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही टीजीटी एडमिट कार्ड 2025 अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे upsessb.pariksha.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
एडमिट कार्ड जारी होने पर उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर उसे डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले UPSESSB की वेबसाइट upsessb.org पर जाएं।
- होमपेज पर 'एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' लिंक पर क्लिक करें।
- यह लिंक आपको pariksha.up.nic.in पेज पर रीडायरेक्ट करेगा।
- वहां अपनी लॉगिन डिटेल्स जैसे पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, लिंग और वेरिफिकेशन कोड भरें।
- अब 'Admit Cards, Results and Important Declarations' सेक्शन में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल
यूपी टीजीटी परीक्षा पैटर्न 2025
टीजीटी की यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार रहेगा:
- परीक्षा का प्रकार: वस्तुनिष्ठ (Objective)
- कुल प्रश्न: 125 मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ)
- प्रत्येक प्रश्न के अंक: 4 अंक
- कुल अंक: 500
- समयावधि: 2 घंटे
यूपी पीजीटी एडमिट कार्ड पर अपडेट
जहां टीजीटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द आने की संभावना है, वहीं पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) परीक्षा के एडमिट कार्ड फिलहाल जारी नहीं किए गए हैं। पीजीटी एडमिट कार्ड भी परीक्षा से कुछ दिन पहले ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
एडमिट कार्ड में दिए जाएंगे ये जरूरी डिटेल्स
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे उसमें दिए गए सभी विवरण ध्यान से जांचें। अगर किसी भी जानकारी में गलती हो तो तुरंत संबंधित विभाग को सूचित करें। एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां होंगी:
उम्मीदवार का नाम
- जन्म तिथि
- अभ्यर्थी की फोटो
- अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
नोट: एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज है। इसे बिना भूल के अपने साथ लेकर जाएं।
ये भी पढ़ें: क्यों बदली CSIR UGC NET 2025 की डेट? अब तीन नहीं, एक दिन ही होगी परीक्षा, देखें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications