Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल

Sarkari Naukari: अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो मध्य प्रदेश से आई यह खबर आपके लिए किसी सुनहरे मौके से कम नहीं है। राज्य सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए यह एक बड़ी राहत है। खास बात ये है कि इस भर्ती के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ जनजातीय कार्य विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी।

योग्य उम्मीदवारों को न केवल स्थायी नौकरी मिलेगी, बल्कि अच्छा वेतन और सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी। राज्य में प्राइमरी स्कूलों में 13 हजार से ज्यादा शिक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 18 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 6 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। अगर आप MP TET पास कर चुके हैं और आपके पास D.El.Ed या B.El.Ed की डिग्री है, तो ये अवसर बिल्कुल न गंवाएं।

Sarkari Naukari Teacher Jobs

स्कूल शिक्षा और जनजातीय विभाग में पद

यह भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग और जनजातीय कार्य विभाग के अंतर्गत निकाली गई है। स्कूल शिक्षा विभाग में 10,150 पदों पर और जनजातीय विभाग के स्कूलों में 2,939 पदों पर शिक्षकों की जरूरत है। कुल मिलाकर 13,089 पदों पर नियुक्तियां होंगी।
ये भी पढ़ें: Delhi University है UPSC टॉपर्स का गढ़! टीना डाबी से श्रुति शर्मा तक, किस DU कॉलेज से पढ़ीं हैं ये IAS ऑफिसर्स?

कौन कर सकता है आवेदन?

  • उम्मीदवार ने MP TET (प्राइमरी लेवल) 2020 या 2024 पास किया हो।
  • 12वीं कक्षा में कम से कम 50% अंक होने चाहिए।
  • D.El.Ed या B.El.Ed डिग्री होनी चाहिए।

खास बात यह है कि B.Ed डिग्री धारक इस भर्ती के लिए पात्र नहीं हैं।

उम्र सीमा क्या होगी?

  • सामान्य वर्ग के लिए उम्र सीमा 21 से 40 साल के बीच रखी गई है।
  • महिला उम्मीदवारों, आरक्षित वर्ग और दिव्यांग वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 45 साल तय की गई है।

परीक्षा कब होगी?

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 31 अगस्त 2025 को आयोजित की जा सकती है। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी - पहली शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक घंटे पहले पहुंचें।

सैलरी कितनी मिलेगी?

चयनित उम्मीदवारों को ₹25,300 प्रति माह सैलरी दी जाएगी, जिसमें महंगाई भत्ता भी शामिल होगा।

फीस कितनी लगेगी?

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को ₹500 शुल्क देना होगा।
  • मध्य प्रदेश के OBC, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के लिए शुल्क ₹250 तय किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार esb.mp.gov.in वेबसाइट पर जाकर 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 के बीच आवेदन कर सकते हैं। ध्यान दें कि एक उम्मीदवार को केवल एक ही आवेदन करना है, भले ही वह दोनों विभागों के लिए पात्र हो।

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

सरकार में नौकरी पाने का यह सुनहरा मौका है। अगर आप प्राइमरी टीचर बनना चाहते हैं और जरूरी योग्यताएं पूरी करते हैं तो इस मौके को हाथ से जाने न दें। समय रहते आवेदन करें और तैयारी में जुट जाएं।
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+