DU PG Admission 2025: केवल CUET PG स्कोर से मिलेगा दाखिला, नए कोर्स किए गए शामिल, चेक करें पूरी डिटेल
DU PG Admission 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है, और इस बार कई बड़े बदलाव भी देखने को मिल रहे हैं। पोस्टग्रेजुएट और बीटेक कोर्स में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, साथ ही यूनिवर्सिटी ने कई नए कोर्स की शुरुआत और पुराने कोर्स स्ट्रक्चर में बदलाव की भी घोषणा की है। यह कदम उन छात्रों के लिए खास मायने रखता है जो दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपने करियर की शुरुआत करने का सपना देखते हैं।
नए कोर्स से लेकर स्किल बढ़ाने वाले विषयों और आधुनिक तकनीकों तक, यूनिवर्सिटी ने कोर्स की रेंज को और ज्यादा मजबूत और करियर-फोकस्ड बनाने की कोशिश की है। वहीं, एडमिशन प्रोसेस को भी पूरी तरह से कंपटीटिव एग्जाम स्कोर पर आधारित कर दिया गया है, जिससे मेरिट के आधार पर पारदर्शिता बनी रहे।

दाखिला CUET PG और JEE मेन स्कोर के आधार पर
यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि पीजी कोर्स में दाखिला CUET (PG) 2025 के स्कोर के आधार पर होगा। वहीं बीटेक कोर्स के लिए JEE (Main) 2025 के पेपर-I की कॉमन रैंक लिस्ट (CRL) के अनुसार एडमिशन दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: JNU Admissions 2025: CUET के जरिए जेएनयू में एडमिशन का मौका! UG, PG और PhD कोर्सेस में ऐसे मिलेगा दाखिला
BTech में मिलेंगे तीन प्रमुख कोर्स
इस बार BTech की तीन खास ब्रांचों में एडमिशन लिया जा सकता है:
- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
उम्मीदवारों को सूचना बुलेटिन ध्यान से पढ़ने की सलाह
यूनिवर्सिटी ने सभी छात्रों को सलाह दी है कि वे संबंधित कोर्स का Information Bulletin ध्यान से पढ़ें, जिसमें पात्रता, सीट आवंटन की प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी दी गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विजिट किया जा सकता है।
PG और BTech के लिए अलग-अलग वेबसाइट
- PG कोर्स: pgadmission.uod.ac.in
- BTech कोर्स: engineering.uod.ac.in
नए कोर्स को मिली मंजूरी
इस बीच, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) की एकेडमिक काउंसिल ने कई नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दी है। रामजस कॉलेज में एक साल का एडवांस डिप्लोमा इन जापानीज (JP-3) शुरू किया जाएगा।
इसके अलावा, फ्रेंच, जर्मन, स्पैनिश, इटालियन और पुर्तगाली भाषाओं में सर्टिफिकेट कोर्स भी शुरू किए जाएंगे, जिन्हें डिस्टेंस एंड कंटिन्युइंग एजुकेशन डिपार्टमेंट के जरिए चलाया जाएगा।
UG कोर्स स्ट्रक्चर में बदलाव, नई स्किल कोर्सेस शामिल
UG कोर्स के ढांचे (UGCF 2022) में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। अब छात्रों के लिए रोबोटिक्स, IoT विद Arduino और लो-कोड/नो-कोड डेवलपमेंट जैसे स्किल एन्हांसमेंट कोर्स जोड़े गए हैं।
बायोमेडिकल साइंस में फॉरेंसिक से जुड़े कोर्स
बायोमेडिकल साइंस में अब फॉरेंसिक एनालिसिस और फॉरेंसिक टॉक्सिकोलॉजी को भी कोर्स के रूप में जोड़ा गया है।
शास्त्रीय भाषाओं के पाठ अंग्रेजी में अनुवादित होंगे
पर्सियन, अरबी और उर्दू की प्रमुख रचनाओं का अंग्रेजी में अनुवाद किया जाएगा, जिससे वे अधिक छात्रों के लिए समझने योग्य बन सकें।
ये भी पढ़ें: CUET स्कोर के साथ अब आसान हुआ लॉ कॉलेज में दाखिला! कहां और किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन? देखें पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications