CUET स्कोर के साथ अब आसान हुआ लॉ कॉलेज में दाखिला! कहां और किस कोर्स में मिलेगा एडमिशन? देखें पूरी लिस्ट
Law Colleges Accepting CUET Score: भारत में उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए अब छात्रों के पास एक ही मुख्य परीक्षा होती है, जिसे कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) कहा जाता है। यह परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाती है और यह केंद्र, राज्य और निजी विश्वविद्यालयों में अंडरग्रेजुएट कोर्सों में दाखिला पाने का एक आसान और व्यापक रास्ता बन चुकी है।
ज्यादातर छात्र CUET को केवल सामान्य स्नातक कोर्सों के लिए जानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब यह परीक्षा कानून के 5 साल के कोर्सों में भी प्रवेश दिलाने का एक नया विकल्प बन चुकी है? जब हम कानून की पढ़ाई की बात करते हैं तो ज्यादातर छात्रों के दिमाग में CLAT, AILET जैसे परीक्षाएं आती हैं, जिन्हें देने की तैयारी वे बड़े उत्साह से करते हैं।

लेकिन अब CUET ने भी इस क्षेत्र में अपनी जगह बना ली है। कई केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों ने अपने कानून के कोर्सों के लिए CUET के स्कोर को मान्यता दे दी है। इसका मतलब यह हुआ कि जो छात्र कानून में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए CUET एक अतिरिक्त और आसान मौका उपलब्ध हो गया है।
ये भी पढ़ें: डसॉल्ट एविएशन बनाता है भारत के 'सबसे ताकतवर' Rafale फाइटर जेट्स! यहां नौकरी पाने के लिए जरूरी है कौन से स्किल?
यह बदलाव छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद है क्योंकि अब उन्हें कई अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करने की जरूरत नहीं, बल्कि एक ही परीक्षा में अच्छे अंक लेकर वे कई विश्वविद्यालयों के कानून कोर्स में आवेदन कर सकते हैं। इससे समय, मेहनत और पैसा दोनों की बचत होती है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि किन-किन विश्वविद्यालयों में CUET स्कोर से कानून के कोर्स मिलते हैं, उनकी योग्यता क्या है और कौन-कौन से खास विषय कानून की पढ़ाई में उपलब्ध हैं। साथ ही, हम CUET के जरिए कानून की पढ़ाई के लाभ और अवसरों पर भी चर्चा करेंगे।
पारंपरिक कानून प्रवेश परीक्षा के साथ CUET भी विकल्प
जब छात्र कानून की पढ़ाई के बारे में सोचते हैं तो आमतौर पर CLAT, AILET, SLAT, IPU CET और MH CET जैसी परीक्षाएं याद आती हैं। लेकिन अब CUET भी कानून के कोर्स में प्रवेश का एक अहम जरिया बन गया है। कई केंद्रीय, राज्य और निजी विश्वविद्यालय CUET के आधार पर कानून के कोर्स में सीटें रिजर्व करते हैं।
कौन-कौन से विश्वविद्यालय CUET स्कोर एक्सेप्ट करते हैं?
कई बड़े विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर कानून के कोर्स ऑफर करते हैं। इनमें शामिल हैं:
- बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय - BBA-LLB, LLM, PhD
- अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय - BA LLB, LLM, PhD
- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय - BA LLB, LLM, LLB (ऑनर्स)
- असम विश्वविद्यालय - BA LLB (ऑनर्स), LLM
- कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय - BA LLB, LLM, PhD
- साउथ बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय - BA LLB (ऑनर्स), LLM, PhD
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय - LLB, BA LLB, LLM, PhD
CUET के जरिए कानून में दाखिले के लिए योग्यता
कानून के कोर्स में दाखिले के लिए कुछ जरूरी शर्तें होती हैं। इनमें मुख्य शर्तें हैं:
- 12वीं पास होना जरूरी है, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से
- सामान्य वर्ग के छात्र को कम से कम 45-50% अंक लाने होंगे
- आरक्षित वर्ग के छात्र के लिए न्यूनतम अंक 40% हैं
कानून के कोर्स में मिलती हैं कई खास विषयों में स्पेशलाइजेशन
कानून की पढ़ाई में अलग-अलग क्षेत्रों में विशेषज्ञता मिलती है। खासतौर पर LLM में छात्र निम्नलिखित क्षेत्रों में पढ़ाई कर सकते हैं:
- कॉरपोरेट लॉ
- क्रिमिनल लॉ
- सिविल लॉ
- टैक्सेशन लॉ
- संवैधानिक लॉ
- मानवाधिकार लॉ
- साइबर लॉ












Click it and Unblock the Notifications