Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

JNU Admissions 2025: CUET के जरिए जेएनयू में एडमिशन का मौका! UG, PG और PhD कोर्सेस में ऐसे मिलेगा दाखिला

JNU Admissions 2025: देश के टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटी में से एक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने एडमिशन 2025 के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। हर साल यहां हजारों छात्र दाखिले के लिए आवेदन करते हैं, लेकिन सीटें सीमित होती हैं और मुकाबला काफी कड़ा होता है। जेएनयू अपनी बेहतरीन फैकल्टी, रिसर्च माहौल और विविध कोर्सेस के लिए जाना जाता है।

जेएनयू का नाम सिर्फ राजनीति या डिबेट के लिए ही नहीं लिया जाता, बल्कि यहां पढ़ाई और रिसर्च का भी मजबूत माहौल है। यूनिवर्सिटी में आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट जैसे कई विषयों में पढ़ाई करवाई जाती है, और यहां से निकले छात्र देश-विदेश में अच्छा नाम कमा रहे हैं।

JNU Admissions 2025

अगर आप भी JNU में पढ़ाई का सपना देख रहे हैं, तो यह सही मौका है। एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कोर्स के हिसाब से अलग-अलग एंट्रेंस एग्जाम लिए जा रहे हैं। UG से लेकर PG और PhD तक के लिए जेएनयू में 80 से ज्यादा प्रोग्राम्स ऑफर किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: CUET-UG 2025: बदल गई परीक्षा की तारीख, अब 8 नहीं 13 से होगा एग्जाम, इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

जेएनयू एडमिशन से जुड़ी तमाम जानकारी, जैसे कौन से कोर्स हैं, कैसे होता है चयन, कितनी फीस है और कहां से आवेदन करें, इत्यादि इस आर्टिकल में आगे दी गई है...

यूजी, पीजी और पीएचडी कोर्स में होता है दाखिला

जेएनयू में आर्ट्स, साइंस, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट जैसे कई स्ट्रीम्स में अंडरग्रेजुएट (UG), पोस्टग्रेजुएट (PG) और पीएचडी लेवल के कोर्स कराए जाते हैं। सभी कोर्स फुल टाइम मोड में उपलब्ध हैं।

एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है एडमिशन

जेएनयू में एडमिशन पूरी तरह एंट्रेंस परीक्षा के आधार पर होता है। BA (Hons) in Foreign Languages, BSc-MSc इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन आयुर्वेद बायोलॉजी और सर्टिफिकेट कोर्स में एडमिशन CUET-UG स्कोर पर आधारित होता है। वहीं PG कोर्स के लिए CUET-PG और अन्य नेशनल लेवल एग्जाम को स्वीकार किया जाता है। MSc बायोटेक्नोलॉजी और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी कोर्स में GAT-B स्कोर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा।

एडमिशन प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप

  • जेएनयू की वेबसाइट www.jnu.ac.in पर जाकर आवेदन करें
  • संबंधित एंट्रेंस एग्जाम और सिलेक्शन राउंड में हिस्सा लें
  • चयन होने पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लें
  • कॉलेज में दस्तावेज़ों का सत्यापन कराएं
  • अंतिम रूप से एडमिशन के लिए फीस जमा करें

पॉपुलर कोर्स और एग्जाम

  • BTech: JEE Main + JoSAA/DASA काउंसलिंग
  • BA (Hons): CUET-UG
  • MBA: CAT + GD और इंटरव्यू
  • MCA: CUET-PG
  • MSc (Biotech/Comp. Bio): GAT-B
  • MA/MTech/PG Diploma: CUET-PG

कोर्स फीस और सीट डिटेल

  • UG कोर्स की फीस: ₹648 से ₹5 लाख
  • PG कोर्स की फीस: ₹432 से ₹12 लाख
  • कुल सीटें: 9,000+
कोर्स योग्यता चयन प्रक्रिया
1
BTech 12वीं में 75% अंक JEE Main + JoSAA/DASA
2
BA (Hons) 12वीं में 45% अंक CUET-UG
3
MBA ग्रेजुएशन में 50% CAT + GD-PI
4
MTech ग्रेजुएशन में 55% CUET-PG
5
MA ग्रेजुएशन में 45-50% CUET-PG
6
MSc BSc में 55% CUET-PG / GAT-B
7
MCA BCA या समकक्ष, 55% CUET-PG
8
Certificate 12वीं में 45% CUET-UG
9
PhD मास्टर्स में 55% CBT / CSIR / UGC NET

एडमिट कार्ड

CUET-UG और CUET-PG में शामिल होने वाले छात्रों को JNU की वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।
ये भी पढ़ें: DU के टॉप कॉलेजों में BA में एडमिशन के लिए चाहिए होंगे कितने मार्क्स? यहां देखें Expected Cut-Offs

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+