DU Scholarships: सपनों को साकार करने के लिए स्टूडेंट्स को मिलती है आर्थिक मदद, जानिए स्कॉलरशिप्स की हर डिटेल
DU Scholarships: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) सिर्फ पढ़ाई के लिए ही नहीं, बल्कि उन छात्रों के सपनों को पंख देने के लिए भी जानी जाती है, जो आर्थिक तंगी के बावजूद कुछ बड़ा करने का जज्बा रखते हैं। DU में हर साल लाखों छात्र दाखिला लेते हैं और कई बार फीस, किताबें और दूसरे खर्चे उनके लिए बोझ बन जाते हैं।
ऐसे में यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप्स और फाइनेंशियल स्कीमें उन छात्रों के लिए किसी उम्मीद की किरण से कम नहीं होतीं। अगर आप DU में पढ़ रहे हैं या एडमिशन लेने जा रहे हैं, तो जानिए कि आपके लिए कौन-कौन से स्कॉलरशिप ऑप्शन उपलब्ध हैं, जो आपकी पढ़ाई को आसान और बेफिक्र बना सकते हैं।

यूनिवर्सिटी की ओर से दी जाने वाली स्कॉलरशिप्स
DU हर साल अपने छात्रों के लिए कुछ खास स्कॉलरशिप्स ऑफर करती है। ये स्कॉलरशिप्स मेरिट और जरूरत के आधार पर मिलती हैं। इनमें कुछ प्रमुख स्कीमें हैं:
- डॉ. वीकेआरवी राव एंडोवमेंट बुक ग्रांट
- शांति पोप स्कॉलरशिप
- श्री प्रेम प्रकाश अवॉर्ड
- श्री राम लुभाया बुक ग्रांट
- पं. मन मोहन नाथ धर बुक ग्रांट
- सरदार करतार सिंह ग्रोवर मेमोरियल बुक ग्रांट
इन स्कॉलरशिप्स का मकसद छात्रों को किताबों और पढ़ाई से जुड़ी चीजों का खर्च उठाने में मदद देना है।
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 रिजल्ट की तारीख पर सस्पेंस बरकरार, बीते सालों में कब आए थे परिणाम? चेक करें सारे अपडेट
कॉलेज लेवल पर भी मिलती हैं स्कॉलरशिप्स
DU के अलग-अलग कॉलेज भी अपने स्तर पर स्कॉलरशिप्स देते हैं। जैसे-
- लेडी श्रीराम कॉलेज में मेरिट और जरूरत दोनों आधार पर स्कॉलरशिप दी जाती है।
- सेंट स्टीफंस कॉलेज में जरूरत और योग्यता को देखकर स्कॉलरशिप मिलती है।
- हिंदू कॉलेज भी मेधावी और खेल में अच्छे छात्रों को स्कॉलरशिप देता है।
खेल और अन्य गतिविधियों वाले छात्रों के लिए मौके
अगर कोई छात्र खेल या अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों (ECA) में अच्छा प्रदर्शन करता है, तो DU उसे भी स्कॉलरशिप देता है।
- खेलों में राष्ट्रीय या राज्य स्तर पर खेलने वाले छात्रों को स्पेशल स्कॉलरशिप दी जाती है।
- थिएटर, म्यूजिक, डांस, डिबेट आदि में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ECA स्कॉलरशिप मिल सकती है।
केंद्र और राज्य सरकार की स्कॉलरशिप्स भी मिलती हैं
DU के छात्र केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। इनमें प्रमुख हैं:
- नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप
- माइनॉरिटी छात्रों के लिए मेरिट-कम-मीन्स स्कीम
- दिल्ली सरकार की ई-डिस्ट्रिक्ट स्कॉलरशिप्स
जरूरतमंद छात्रों के लिए स्पेशल सहायता योजना
DU की "Need-Based Financial Assistance Scheme" के तहत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्रों को फीस में छूट या फाइनेंशियल सपोर्ट दिया जाता है। इसके लिए छात्र आवेदन पत्र भरकर संबंधित दस्तावेजों के साथ जमा करते हैं।
दिव्यांग छात्रों को मिलती है विशेष सुविधा
जो छात्र शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं, उन्हें DU की ओर से खास सुविधा दी जाती है। उन्हें फीस में राहत, स्टेशनरी के लिए सहायता और कुछ मामलों में ₹1000 तक की स्कॉलरशिप भी मिलती है।
जरूरी दस्तावेज और आवेदन की जानकारी
स्कॉलरशिप के लिए छात्रों को इनकम सर्टिफिकेट, मार्कशीट, फीस रसीद और बोनाफाइड सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेज देने होते हैं। आवेदन की तारीखें हर साल यूनिवर्सिटी की वेबसाइट और कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर जारी होती हैं।
जरूरी सलाह
अगर आप DU में पढ़ाई कर रहे हैं और स्कॉलरशिप का फायदा उठाना चाहते हैं, तो समय पर जानकारी लेना और आवेदन करना जरूरी है। ये स्कॉलरशिप्स न सिर्फ आपकी पढ़ाई का खर्च कम करती हैं, बल्कि आगे बढ़ने का हौसला भी देती हैं।
ये भी पढ़ें: DU UG Admission 2025: 71,624 सीटों पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, इस बार कौन‑से कोर्स हैं सबसे पॉपुलर?
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications