DU UG Admission 2025: 71,624 सीटों पर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, इस बार कौन‑से कोर्स हैं सबसे पॉपुलर?
DU UG Admission 2025: देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एडमिशन प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो चुकी है और इसके लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल भी एक्टिव हो गया है।
इस बार भी दाखिले की पूरी प्रक्रिया कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) स्कोर के आधार पर होगी, जिससे छात्रों को पूरे देश में एक समान अवसर मिल सकेगा। DU के कई कोर्स ऐसे हैं, जिनकी हर साल भारी मांग रहती है-खासतौर पर इतिहास और पॉलिटिकल साइंस जैसे विषयों को छात्र सबसे पहले चुनते हैं।

आइए जानते हैं इस बार कितनी सीटें हैं, कितने कोर्स ऑफर किए जा रहे हैं और किन विषयों की DU में सबसे अधिक डिमांड है...
शुरू हुई DU में दाखिले की प्रक्रिया
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में इस साल अंडर ग्रेजुएट कोर्सों में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) पोर्टल लॉन्च किया गया है। छात्र इस पोर्टल के जरिए पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी पसंद के कोर्स व कॉलेज के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: UG कोर्सेज के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CUET स्कोर के जरिए मिलेगा दाखिला
CUET स्कोर के आधार पर मिलेगा दाखिला
शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के स्कोर पर आधारित होगा। यह प्रणाली छात्रों को पूरे देश में समान अवसर देने के उद्देश्य से लागू की गई है।
इन कोर्सों की सबसे ज्यादा मांग
DU के कुछ यूजी कोर्स ऐसे हैं जिनकी मांग हर साल सबसे ज्यादा रहती है। उपलब्ध जानकारी एक अनुसार, पॉलिटिकल साइंस और इतिहास जैसे विषयों को छात्र सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। इतिहास विषय को खासकर वे छात्र चुनते हैं जो भविष्य में UPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। वहीं इकोनॉमिक्स की लोकप्रियता में थोड़ी गिरावट आई है, लेकिन यह अब भी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है।
71,624 सीटों पर मिलेगा मौका
DU के अंतर्गत आने वाले कुल 69 कॉलेजों में अंडर ग्रेजुएट कोर्सों की 71,624 सीटें उपलब्ध हैं। इन सभी सीटों पर दाखिला सीयूईटी यूजी स्कोर के आधार पर होगा। छात्रों को अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज की वरीयता CSAS पोर्टल पर देनी होगी।
79 यूजी कोर्सों में मिलेंगे मौके
जो छात्र CUET परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे DU के 79 अलग-अलग यूजी प्रोग्राम्स में से किसी एक या अधिक में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीयू छात्रों को विभिन्न विषयों में व्यापक विकल्प देता है, जिससे वे अपनी रुचि और करियर लक्ष्य के अनुसार सही कोर्स चुन सकते हैं।
सभी छात्रों को मिलेगा समान अवसर
इस साल की एडमिशन प्रक्रिया को पारदर्शी और एकसमान बनाने के लिए DU ने केवल CUET स्कोर को आधार बनाया है। इससे देशभर के छात्रों को समान मौका मिलेगा और मेरिट के आधार पर कॉलेज मिल सकेगा। विश्वविद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना और हर छात्र को बेहतर भविष्य की ओर बढ़ने का अवसर देना है।
ये भी पढ़ें: Rinku-Priya Academic Profile:स्कूल ड्रॉपआउट से DU की डिग्री तक, रिंकू सिंह-प्रिया सरोज में कौन कितना पढ़ा लिखा?












Click it and Unblock the Notifications