CUET UG 2025 रिजल्ट की तारीख पर सस्पेंस बरकरार, बीते सालों में कब आए थे परिणाम? चेक करें सारे अपडेट
CUET UG 2025: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों की नजरें अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की अगली घोषणा पर टिकी हैं। हाल ही में आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि रिजल्ट की घोषणा अब ज्यादा दूर नहीं है।
इस बार परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किए गए थे। करीब 15 लाख उम्मीदवारों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटी में एडमिशन की तैयारी भी शुरू हो चुकी है। आइए जानते हैं अब तक CUET के रिजल्ट कब-कब जारी हुए हैं और इस बार कब तक आ सकता है रिजल्ट।

रिजल्ट की तारीख पर सस्पेंस बरकरार
फिलहाल NTA ने CUET UG 2025 के नतीजों की तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि आंसर-की और रिजल्ट एक साथ जारी किए जाएंगे। छात्रों को अब बस NTA की अगली घोषणा का इंतजार है।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: UG कोर्सेज के लिए दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू, CUET स्कोर के जरिए मिलेगा दाखिला
पिछले वर्षों में कब आए थे CUET UG के रिजल्ट
CUET UG का रिजल्ट हर साल अलग-अलग तारीख को जारी हुआ है। आइए देखते हैं पिछले तीन वर्षों का ट्रेंड:
- 2024: परीक्षा - 15 मई से 29 मई | रिजल्ट - 30 जुलाई
- 2023: परीक्षा - 21 मई से 3 जून | रिजल्ट - 15 जुलाई
- 2022: परीक्षा - 15 जुलाई से 20 अगस्त | रिजल्ट - 15 सितंबर
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस साल भी जुलाई के अंत तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
नए पैटर्न के साथ हुआ था एग्जाम
CUET UG 2025 में इस बार परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया गया था। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित इस परीक्षा में तीन सेक्शन थे। परीक्षा की अवधि, मोड और विषयों की संख्या में भी बदलाव किए गए थे।
DU में एडमिशन के लिए CSAS पोर्टल हुआ एक्टिव
दिल्ली यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन कोर्स में दाखिले के लिए CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल DU में 71,624 सीटों पर एडमिशन होगा। CSAS पोर्टल की प्रक्रिया दो चरणों में चलेगी, जिसमें पहला चरण शुरू हो चुका है। दूसरा चरण CUET रिजल्ट जारी होने के बाद शुरू होगा।
14.9 लाख छात्रों ने दिया था एग्जाम
CUET UG 2025 देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं में से एक रही है। इस बार करीब 14.9 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा देशभर के 379 शहरों में हुई थी, जिनमें 26 शहर भारत से बाहर भी शामिल थे। इससे इस परीक्षा की प्रतिस्पर्धा और स्तर का अंदाजा लगाया जा सकता है।
अब फाइनल आंसर-की और रिजल्ट का इंतजार
NTA अब छात्रों की आपत्तियों की जांच कर रहा है। मान्य आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। एजेंसी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे NTA की आधिकारिक वेबसाइट और यूनिवर्सिटी पोर्टल पर नजर बनाए रखें। \
ये भी पढ़ें: CUET UG 2025 Result: कब जारी करेगा NTA CUET का रिजल्ट? cuet.nta.nic.in के जरिए कर सकेंगे स्कोर चेक
-
US Iran War Impact: LPG-Petrol के बाद ईरान बंद करेगा दुनिया का इंटरनेट? भारत में ये सेक्टर होंगे ठप! -
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव?












Click it and Unblock the Notifications