Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

DU UG Admissions 2025: CSAC फेज 2 का रजिस्ट्रेशन शुरू, admission.uod.ac.in के जरिए चुने कॉलेज और कोर्स

DU UG Admission 2025: देश के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शुमार दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक बार फिर लाखों छात्रों के लिए सुनहरा मौका खोल दिया है। 2025-26 सत्र के लिए अंडरग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन की दूसरी फेज शुरू हो चुकी है, जहां छात्र अब अपने सपनों के कॉलेज और कोर्स की पसंद को भर सकते हैं। यह वो अहम पड़ाव है, जो छात्रों के भविष्य की दिशा तय करेगा।

यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेजों में 71,624 सीटों पर एडमिशन होना है और इसके लिए स्टूडेंट्स को 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक अपनी प्राथमिकताएं भरनी होंगी। CSAS पोर्टल पर यह प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, और छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बिना देर किए सही और सोच-समझकर विकल्प चुनें। स्टूडेंट कोर्स की प्राथमिकताएं दाखिला पोर्टल admission.uod.ac.in पर जाकर भर सकते हैं।

DU Admissions 2025

69 कॉलेज, 71,624 सीटें

इस फेज में DU से जुड़े कुल 69 कॉलेजों में 71,624 यूजी सीटों पर एडमिशन होना है। उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स को प्राथमिकता के अनुसार चुन सकते हैं।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में आज से शुरू हुई पुजारियों की भर्ती, 306 टेस्ट करने होंगे पास, कितनी मिलेगी सैलरी? देखें हर डिटेल

नए नियम: ऑटो-एक्सेप्ट फीचर

इस बार डीयू ने एडमिशन प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव है ऑटो-एक्सेप्ट फीचर। इसके तहत यदि कोई छात्र निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी अलॉटेड सीट को मैनुअली एक्सेप्ट नहीं करता है, तो वह सीट अपने-आप एक्सेप्ट हो जाएगी। इससे सीट छूटने की समस्या नहीं होगी।

करेक्शन विंडो 11 जुलाई तक

यदि किसी छात्र ने पहले चरण में कोई गलती की है, तो उसके लिए करेक्शन विंडो 11 जुलाई रात 11:59 बजे तक खुली है। इसके बाद छात्र कॉलेज और कोर्स की पसंद भर सकते हैं।

जरूरी तारीखें ध्यान में रखें

इवेंट तारीख व समय
1
करेक्शन विंडो (फेज 1) 6 से 11 जुलाई (11:59 PM)
2
पसंद भरने की अंतिम तिथि 8 से 14 जुलाई (11:59 PM)
3
पसंद ऑटो-लॉक होना 14 जुलाई (11:59 PM)
4
सिम्युलेटेड रैंक 15 जुलाई (5:00 PM)
5
पसंद बदलने की विंडो 15 जुलाई (5:00 PM) से 16 जुलाई (11:59 PM)
6
पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 19 जुलाई (5:00 PM)
7
सीट एक्सेप्टेंस (राउंड 1) 19 से 21 जुलाई (4:59 PM)
8
कॉलेज वेरिफिकेशन (राउंड 1) 19 से 22 जुलाई (4:59 PM)
9
फीस भुगतान की अंतिम तिथि (राउंड 1) 23 जुलाई (4:59 PM)
10
दूसरी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 28 जुलाई (5:00 PM)
11
सीट एक्सेप्टेंस (राउंड 2) 28 से 30 जुलाई (4:59 PM)
12
अंतिम फीस भुगतान (राउंड 2) 1 अगस्त (4:59 PM)

आवेदन की प्रक्रिया

  • admission.uod.ac.in पर जाएं।
  • CUET UG 2025 का एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
  • उपलब्ध कोर्स और कॉलेज को ध्यान से देखें और पसंद को चुनें।
  • अंतिम रूप से 14 जुलाई रात 11:59 बजे तक सबमिट करें, ताकि आपकी पसंद ऑटो-लॉक न हो।

ये भी पढ़ें: IBPS SO 2025: बैंक में 1007 पदों पर भर्ती का मौका, आज से शुरू हुआ आवेदन कब होगी परीक्षा? चेक करें हर डिटेल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+