IBPS SO 2025: बैंक में 1007 पदों पर भर्ती का मौका, आज से शुरू हुआ आवेदन कब होगी परीक्षा? चेक करें हर डिटेल
IBPS SO 2025 Recruitment: अगर आप सरकारी बैंक में एक सम्मानजनक और पेशेवर पद पर काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए यह सुनहरा मौका है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) पदों पर बंपर भर्तियों की घोषणा की है।
यह भर्ती न केवल आईटी, कृषि, कानून, HR और मार्केटिंग जैसे विशेष क्षेत्रों के लिए है, बल्कि यह उन युवाओं के लिए भी है जो बैंकिंग सेक्टर में विशेषज्ञता के साथ करियर बनाना चाहते हैं। 1 जुलाई 2025 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या ibpsreg.ibps.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें (IBPS SO Important Dates)
- 1 जुलाई से 21 जुलाई 2025: ऑनलाइन आवेदन, संशोधन और शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि
- 5 अगस्त 2025: आवेदन प्रिंट लेने की अंतिम तारीख
- अगस्त 2025: प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी होंगे
- अगस्त 2025: प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन
- सितंबर 2025: प्रीलिम्स का रिजल्ट
- सितंबर/अक्टूबर 2025: मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड
- नवंबर 2025: मेन्स परीक्षा और उसका रिजल्ट
- दिसंबर 2025 / जनवरी 2026: इंटरव्यू
- जनवरी / फरवरी 2026: प्रोविजनल अलॉटमेंट
ये भी पढ़ें: SBI PO में भर्ती के लिए आवेदन शुरू, चेक करें इस साल का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न, कैसे करें तैयारी?
कुल 1007 पदों पर भर्ती (IBPS SO Total Post)
आईबीपीएस की इस भर्ती प्रक्रिया के तहत निम्नलिखित पदों पर नियुक्ति की जाएगी:
- आईटी ऑफिसर (स्केल-I)
- एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर (स्केल-I)
- राजभाषा अधिकारी (स्केल-I)
- लॉ ऑफिसर (स्केल-I)
- एचआर/पर्सनल ऑफिसर (स्केल-I)
- मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I)
ऐसे करें आवेदन (IBPS SO How to Apply)
- आईबीपीएस की वेबसाइट ibps.in पर जाएं
- होम पेज पर "CRP-SPL-XV के तहत आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें
- नए पेज पर फिर से इसी लिंक को चुनें
- खुद को रजिस्टर करें और लॉगिन करें
- आवेदन पत्र भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें
- आवेदन की पुष्टि पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट रखें
इन बैंकों में मिलेगी नियुक्ति (IBPS SO Participating Banks)
यह भर्ती प्रक्रिया देश के 11 सरकारी बैंकों के लिए है, जिनमें शामिल हैं:
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- इंडियन बैंक
- इंडियन ओवरसीज बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूको बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
जो उम्मीदवार इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में आज से शुरू हुई पुजारियों की भर्ती, 306 टेस्ट करने होंगे पास, कितनी मिलेगी सैलरी? देखें हर डिटेल












Click it and Unblock the Notifications