राम मंदिर में आज से शुरू हुई पुजारियों की भर्ती, 306 टेस्ट करने होंगे पास, कितनी मिलेगी सैलरी? देखें हर डिटेल
Ayodhya Ram Mandir Pujari Vacancy: अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब धार्मिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। रामलला दरबार सहित परिसर में बने 14 नए मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए अब पुजारियों की नियुक्ति की जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर खोलते हुए आवेदन प्रक्रिया गुरुवार, 26 जून से शुरू कर दी है।
इस भर्ती प्रक्रिया में खास तौर पर अयोध्या और आस-पास के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। यह सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि धर्म और परंपरा की सेवा से जुड़ने का मौका है, जिसके लिए चयन की प्रक्रिया भी बेहद खास और चुनौतीपूर्ण रखी गई है। इसके लिए 26 जून से 30 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। खास बात यह है कि अयोध्या और आसपास के युवाओं को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

20 से 30 साल के गुरुकुल शिक्षित युवक करें आवेदन
ट्रस्ट की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, पुजारी पद के लिए वही युवा आवेदन कर सकते हैं जिनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच हो और जिन्होंने गुरुकुल से धार्मिक शिक्षा ली हो। आवेदन ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर किए जा सकते हैं।
ये भी पढ़ें: खाटूश्याम मंदिर में कुंवारे की अर्जी: घर पहुंचने से पहले सगाई तय हो जानी चाहिए, शादी के बाद दर्शन करने आऊंगा
प्रशिक्षण के दौरान मिलेगी क्या सुविधा?
चयनित उम्मीदवारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान उन्हें न सिर्फ धार्मिक ज्ञान दिया जाएगा, बल्कि रहने, खाने और ₹2000 प्रति माह वजीफा की सुविधा भी मिलेगी।
306 चरणों में होगी कड़ी चयन प्रक्रिया
पुजारियों के चयन के लिए 306 टेस्ट की लंबी और कठिन प्रक्रिया तय की गई है। इसमें लिखित और मौखिक दोनों प्रकार की परीक्षाएं शामिल होंगी। सफल उम्मीदवारों को ही अंतिम चयन सूची में जगह दी जाएगी। इस पूरे चयन अभियान की निगरानी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष और धार्मिक समिति के अध्यक्ष गोविंद देवगिरी खुद कर रहे हैं।
कितनी होगी सैलरी?
अयोध्या के राम मंदिर में सेवा कर रहे पुजारियों को हर महीने अच्छा वेतन और कई सुविधाएं दी जाती हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित मोहित पांडे को ₹32,900 मासिक वेतन मिलता है, जबकि सहायक पुजारियों को ₹31,000 प्रति माह दिए जाते हैं।
वेतन के साथ-साथ पुजारियों को मुफ्त आवास, धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का मौका और यात्रा के लिए भत्ता भी मिलता है। ये सुविधाएं पुजारियों को आर्थिक रूप से स्थिर बनाने के साथ-साथ उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने में मदद करती हैं। इसके आधार पर यह माना जा रहा है कि नए नियुक्ति वाले पुजारियों को भी इसी अनुसार सैलरी मिलेगी। हालांकि इसकी आधिकारिक जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद बढ़ी जिम्मेदारियां
गौरतलब है कि जून की शुरुआत में राम मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार समेत 14 नए मंदिरों में देवी-देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद इन मंदिरों के संचालन और पूजा के लिए पुजारियों की नियुक्ति ज़रूरी हो गई थी।
धार्मिक सेवा के साथ रोजगार का अवसर
यह पहल न सिर्फ धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि अयोध्या और आसपास के युवाओं के लिए एक सम्मानजनक रोजगार का अवसर भी है। धार्मिक सेवा के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और स्थिर आय दोनों का लाभ इसमें मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें: 'मंदिर डूबा शिवलिंग नहीं', भारी बारिश से बेहाल गुजरात से आई चौंकाने वाली तस्वीर, लोगों ने कहा-चमत्कार
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications