CUET UG 2025 Result: कब, कहां और कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट? ये है स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का सबसे आसान तरीका
CUET UG 2025 Result: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2025 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने को है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर CUET UG 2025 के रिजल्ट की तारीख की घोषणा कर दी है। यह जानकारी एनटीए ने 2 जुलाई को अपने आधिकारिक X (पहले ट्विटर) पोस्ट के माध्यम से शेयर की।
अब सभी छात्रों की निगाहें 4 जुलाई पर टिकी हैं, जब उनका भविष्य तय करने वाला स्कोरकार्ड जारी किया जाएगा। एग्जाम का स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। CUET UG परीक्षा की फाइनल आंसर की 1 जुलाई 2025 को जारी कर दी गई थी। हालांकि, छात्र ध्यान रखें कि आंसर की ही अंतिम परिणाम नहीं होता। रिजल्ट उम्मीदवारों को एक-एक करके स्कोरकार्ड के रूप में मिलेगा।

कब हुई थी परीक्षा
इस साल CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 3 जून तक देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए छात्रों ने भाग लिया था।
ये भी पढ़ें: Khan Sir: शादी के बाद स्टूडेंट्स को नहीं भूले खान सर! NEET-JEE एस्पिरेंट्स को दी खास रिसेप्शन पार्टी
कैसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
CUET UG का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर 'CUET UG Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
- अब अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें
- जानकारी सबमिट करने पर स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा
- सभी जानकारियां ध्यान से जांचें और स्कोरकार्ड को PDF में सेव कर लें
रिजल्ट के बाद क्या करना होगा?
CUET UG 2025 का रिजल्ट आने के बाद छात्र सबसे पहले अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसमें दी गई परसेंटाइल और नॉर्मलाइज्ड स्कोर को देखें। इसके बाद, जो भी विश्वविद्यालय CUET स्कोर के आधार पर प्रवेश देते हैं, जैसे कि दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) आदि, उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
काउंसलिंग प्रक्रिया भी होगी शुरू
रजिस्ट्रेशन के बाद छात्रों को संबंधित विश्वविद्यालय की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। इसमें वे अपनी पसंद के कोर्स और कॉलेज भर सकते हैं। कट-ऑफ और सीट उपलब्धता के आधार पर मेरिट लिस्ट के जरिए सीटें अलॉट की जाएंगी। सीट मिलने पर छात्रों को जरूरी दस्तावेज़ जैसे मार्कशीट, आईडी प्रूफ और CUET स्कोरकार्ड अपलोड कर सीट कन्फर्म करनी होगी। समय पर प्रक्रिया पूरी करना बेहद जरूरी होगा।
ये भी पढ़ें: NEET के बाद नहीं मिली सीट? विदेशों में कम कॉलेज फी में हो सकता है MBBS का सपना पूरा! यहां देखें डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications