Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NEET के बाद नहीं मिली सीट? विदेशों में कम कॉलेज फी में हो सकता है MBBS का सपना पूरा! यहां देखें डिटेल्स

MBBS Course: NEET पास कर लेने के बाद भी जब भारत में MBBS की सीट नहीं मिलती या भारी-भरकम फीस आड़े आती है, तो स्टूडेंट्स के मन में निराशा आना स्वाभाविक है। लेकिन अब इस सपने को पूरा करने के लिए भारत से बाहर सस्ते और क्वालिटी मेडिकल कोर्स का विकल्प तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

खासकर जब फिलीपींस जैसे देश भारतीय छात्रों को 14 दिन की वीजा-फ्री एंट्री देने लगे, तो ये और भी बेहतर मौका बन जाता है। अब छात्र और उनके पैरेंट्स बिना वीजा झंझट के वहां जाकर यूनिवर्सिटी देख सकते हैं और एडमिशन का सही फैसला ले सकते हैं।

NEET 2025 MBBS Aspirants from India

अच्छी बात यह है कि फिलीपींस ही नहीं, रूस, किर्गिस्तान, बांग्लादेश और कजाखस्तान जैसे कई देश भी भारतीय छात्रों के लिए कम खर्च में MBBS का रास्ता खोल रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से...
ये भी पढ़ें: सिर्फ MBBS नहीं! NEET UG के बाद खुले हैं और भी करियर ऑप्शन, ये 8 कोर्स दिला सकते हैं जीवन में सफलता

1. फिलीपींस: अंग्रेजी मीडियम और अब वीजा-फ्री सुविधा

  • कोर्स फीस: ₹22 से ₹31 लाख
  • भाषा: पूरा कोर्स अंग्रेजी में

टॉप कॉलेज:

  • University of Santo Tomas
  • Davao Medical School Foundation
  • AMA School of Medicine
  • Our Lady of Fatima University
  • Angeles University Foundation

2. रूस: क्वालिटी एजुकेशन और इंटरनेशनल एक्सपोजर

  • कोर्स फीस: ₹15 से ₹35 लाख (पूरा कोर्स)
  • भाषा: शुरुआत में रूसी और अंग्रेजी मिक्स, बाद में पूरी अंग्रेजी

टॉप कॉलेज:

  • Moscow State Medical University
  • Kazan Federal University
  • Peoples' Friendship University of Russia (RUDN)
  • Bashkir State Medical University

3. किर्गिस्तान: कम खर्च में अच्छी मेडिकल डिग्री

  • कोर्स फीस: ₹12 से ₹18 लाख
  • भाषा: अंग्रेजी माध्यम

टॉप कॉलेज:

  • Kyrgyz State Medical Academy
  • Osh State University
  • Asian Medical Institute

4. बांग्लादेश: भारत जैसा माहौल और WHO/NMC मान्यता

  • कोर्स फीस: ₹25 से ₹35 लाख
  • भाषा: अंग्रेजी और बांग्ला का मिक्स, किताबें अंग्रेजी में

टॉप कॉलेज:

  • Dhaka National Medical College
  • Community Based Medical College
  • Eastern Medical College

5. कजाखस्तान: तेजी से उभरता मेडिकल एजुकेशन सेंटर

  • कोर्स फीस: ₹15 से ₹25 लाख
  • भाषा: अंग्रेजी माध्यम

टॉप कॉलेज:

  • Kazakh National Medical University
  • Astana Medical University
  • Al-Farabi Kazakh National University

विदेश से MBBS के बाद भारत में देना होता है ये एग्जाम

विदेश से MBBS करने के बाद भारत में डॉक्टर के रूप में प्रैक्टिस करने के लिए Foreign Medical Graduate Examination (FMGE) पास करना जरूरी होता है।

क्या है FMGE?

FMGE (Foreign Medical Graduate Examination) एक लाइसेंसिंग एग्जाम है जो उन भारतीय छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जिन्होंने विदेश से MBBS की डिग्री ली है और अब भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। FMGE को National Board of Examinations (NBE) आयोजित करता है।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 में नहीं आए मन मुताबिक मार्क्स? चिंता ना करें, MBBS के अलावा इन कोर्स का ऑप्शन भी है आपके पास

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+