Khan Sir: शादी के बाद स्टूडेंट्स को नहीं भूले खान सर! NEET-JEE एस्पिरेंट्स को दी खास रिसेप्शन पार्टी
Khan Sir Reception for NEET-JEE Students: पटना के मशहूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह पढ़ाई या किसी कोचिंग क्लास से नहीं जुड़ी, बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी है। हाल ही में शादी के बंधन में बंधने के बाद जब लोग उनकी रिसेप्शन पार्टी की चर्चा कर रहे थे, तब खान सर ने एक ऐसा कदम उठाया जिसने लाखों छात्रों के दिल जीत लिए।
उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार और करीबी लोगों के लिए रिसेप्शन रखा, बल्कि अपने सबसे बड़े परिवार-अपने छात्रों-के लिए भी खास रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। पहले अपने बॉय स्टूडेंट्स और फिर गर्ल स्टूडेंट्स को रिसेप्शन देने के बाद अब उन्होंने NEET-JEE एस्पिरेंट्स के लिए रिसेप्शन पार्टी दी है।

मेडिकल और इंजीनियरिंग की परीक्षाओं की तैयारी में दिन-रात जुटे छात्रों के लिए खान सर का यह जेस्चर दिल जीत रहा है। खान सर ने यह संदेश दिया कि शिक्षक और छात्र का रिश्ता सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं होता, वह जीवनभर साथ निभाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Khan Sir ने खोला अपनी गुपचुप शादी का हर राज! बताया लव है या अरेंज, क्या थी बीवी के घूंघट करने के पीछे की वजह?
NEET और JEE छात्रों को मिला खास न्योता
इस खास आयोजन में उन छात्रों को आमंत्रित किया गया जो NEET-JEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। खान सर ने बताया कि एक ही दिन में सभी छात्रों को बुलाना संभव नहीं था, इसलिए रिसेप्शन को दो हिस्सों में बांटा गया। उन्होंने कहा, "आज लड़कों के लिए रिसेप्शन है। ये छात्र देश का भविष्य हैं, हम उन्हें कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे।"
#WATCH | Patna (Bihar): Educator and YouTuber Khan Sir organised a reception for NEET and JEE students.
He says, "Today, a reception was held for the boys. It’s not possible to invite all students on one day. NEET and JEE students have been invited today. These students are the… pic.twitter.com/29k2OEjm6V
— ANI (@ANI) June 24, 2025
छात्रों के चेहरों पर दिखी खुशी
रिसेप्शन में खान सर ने न सिर्फ छात्रों के साथ समय बिताया, बल्कि उनसे बातचीत भी की और पढ़ाई के तनाव से राहत देने वाली प्रेरणादायक बातें भी कीं। छात्रों के चेहरे पर खुशी और आत्मीयता साफ झलक रही थी। कई छात्रों ने इसे अपने जीवन का सबसे यादगार पल बताया।
पहले भी हो चुके हैं दो रिसेप्शन
खान सर इससे पहले दो रिसेप्शन आयोजित कर चुके हैं। एक अपने परिवार और करीबी मित्रों के लिए और दूसरा शिक्षकों व समाजसेवियों के लिए। लेकिन तीसरा रिसेप्शन खास तौर पर छात्रों के लिए रखा गया। यह दिखाता है कि वे अपने विद्यार्थियों को सिर्फ स्टूडेंट नहीं, बल्कि परिवार का हिस्सा मानते हैं।
छात्राओं के लिए अलग रखा गया रिसेप्शन
शादी के बाद पहली रिसेप्शन पार्टी में छात्र शामिल नहीं हो सके थे। इसी कारण 20 जून को खासतौर पर छात्राओं के लिए अलग रिसेप्शन आयोजित किया गया। यह आयोजन बेहद सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें खान सर ने अपने छात्रों को पढ़ाई के साथ जीवन मूल्यों की भी सीख दी।
सादगी में भी दिखा प्यार और अपनापन
खान सर का यह आयोजन ना केवल उनके छात्रों के लिए एक यादगार पल बना, बल्कि यह भी दिखाया कि एक शिक्षक अपने छात्रों से कितना गहरा जुड़ाव रखता है। सोशल मीडिया पर इस रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही हैं, और लोग खान सर की इस अनोखी पहल की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Khan Sir Party: शादी के बाद पत्नी नहीं दिखीं, लेकिन 20 हज़ार छात्राओं के बीच खान सर ने रच दिया इतिहास!
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications