Chhattisgarh: बीजेपी नेत्री रूपकुमारी चौधरी ने राहुल गांधी को बताया असुर, कहा- हम शक्ति को देवी का मानते हैं
Rahul Gandhi Shakti Statement: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की शक्ति के खिलाफ लड़ाई वाली टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता हमलावर है। इस बीच छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही भाजपा नेत्री रूपकुमारी चौधरी ने मंगलवार (19 मार्च, 2024) को कहा कि पिछले दिनों राहुल गाँधी का वीडियो सामने आया है जिसमें वो कह रहे हैं कि हम शक्ति से लड़ रहे हैं। हिंदू धर्म में हम शक्ति को देवी का रूप मानते हैं, और शक्ति से तो असुर ही लड़ने की बात कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर मुंबई के शिवाजी पार्क में आयोजित एक रैली में कहा था, ''हिन्दू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम शक्ति से लड़ रहे हैं। एक शक्ति से लड़ रहे हैं,अब सवाल उठता है कि वह शक्ति क्या है? जैसे किसी ने यहां कहा कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. सही है, सही है कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. हिंदुस्तान की हर संस्था में है। ईडी में है, सीबीआई में है, आयकर विभाग में है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निशाना साधते हुए कहा था कि उनके लिए हर मां-बेटी 'शक्ति' का स्वरूप है और वह उनके लिए अपनी जान की बाजी लगा देंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सलेम में रैली के दौरान हुए कहा था की इंडी गठबंधन वाले बार-बार, जानबूझकर हिन्दू धर्म का अपमान करते हैं। हिन्दू धर्म के विरुद्ध इनका हर बयान बहुत सोचा समझा हुआ होता है। डीएमके और कांग्रेस का इंडी गठबंधन और किसी धर्म का अपमान नहीं करता। किसी और धर्म के विरुद्ध इनकी जुबान से एक शब्द नहीं निकलता, किंतु हिन्दू धर्म को गाली देने में ये एक सेकंड नहीं लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications