छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने दिखाया आत्मविश्वास, कहा- चुनावी तैयारियों में भाजपा कांग्रेस से आगे
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत को लेकर बेहद आश्वस्त नज़र आ रही है। छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने अपने के बयान कहा है कि जनता ने भाजपा को सुशासन, संवेदनशीलता, सेवा और संस्कार का प्रतिसाद देने का मन बना लिया है और सभी 11 सीटों पर रिकॉर्ड बहुमत से बीजेपी को जीत मिलने जा रही है।

किरण सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के बचे हुए दोनों टापू भी इस बार बीजेपी की सुनामी में डूबने वाले हैं। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता इस बार कोरबा और बस्तर में भी जीत का परचम फहराने वाले हैं। किरण सिंहदेव ने कहा कि प्रदेश का एक-एक बीजेपी कार्यकर्ता कार्यकर्ता 'अबकी बार 400 पार' के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्राण-पण से जुटा हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता और हमारे 40 लाख निष्ठावान कार्यकर्ता 11 सीटों के रूप में इस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना शत प्रतिशत समर्थन और सहयोग देने वाले हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने शनिवार को रायपुर में कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारी विधानसभा चुनाव पूर्ण होने के दूसरे दिन से ही आरंभ हो गई थी। भाजपा सभी चुनावों को गंभीरता से लेती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की समझदार जनता बीजेपी को पूरी 11 सीटें देकर एक व्यापक, चमत्कारिक जनादेश देने जा रही है। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन को राज्य की जनता ने हाथो-हाथ लिया है और पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व संतोष और खुशी का माहौल है। यह समर्थन नए भारत और विकसित भारत के लिए है। हमारे पीएम सपनों में नहीं, संकल्प में यकीन करते हैं।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ में कितने मतदाता लेंगे लोकसभा चुनाव में हिस्सा, निर्वाचन आयोग ने दी जानकारी












Click it and Unblock the Notifications