12वीं बोर्ड रिजल्ट में आए कम नंबर? ना करें फिक्र! कम मार्क्स के बाद भी उपलब्ध हैं शानदार करियर ऑप्शन
Career After 12th Board: ने 13 मई 2025 को 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार करीब 88.39% छात्र पास हुए हैं। कुछ छात्रों के चेहरे खिले हुए हैं तो कुछ निराश नजर आ रहे हैं। अगर आप भी उन छात्रों में से हैं जिनके नंबर उम्मीद से कम आए हैं, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
आज के समय में सिर्फ बोर्ड मार्क्स से किसी की काबिलियत तय नहीं होती। पढ़ाई के साथ-साथ स्किल्स और आपके इंटरेस्ट अब करियर बनाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। मार्क्स भले कम हों, लेकिन आपके पास कई ऐसे विकल्प हैं जो न सिर्फ आत्मनिर्भर बना सकते हैं, बल्कि आपको एक सफल प्रोफेशनल भी बना सकते हैं।

स्किल बेस्ड कोर्स, आईटीआई ट्रेनिंग, सरकारी नौकरी की तैयारी, एंट्री लेवल जॉब्स या ओपन यूनिवर्सिटी से आगे की पढ़ाई-आज हर दिशा में रास्ते हैं। जरूरत है तो बस सही जानकारी और हिम्मत के साथ पहला कदम उठाने की।
ये भी पढ़ें: Saavi Jain: शामली की सावी जैन ने रचा 12वीं परीक्षा में इतिहास! दुकानदार की बेटी बनी टॉपर, पाए 500 में 499 अंक
स्किल बेस्ड डिप्लोमा कोर्सेस
ऐसे कई डिप्लोमा कोर्स हैं जिन्हें कम नंबर आने पर भी आसानी से किया जा सकता है। ये कोर्सेस आपको जल्दी नौकरी दिला सकते हैं।
- डिजिटल मार्केटिंग
- ग्राफिक डिजाइनिंग या एनिमेशन
- फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी
- वेब डेवलपमेंट या ऐप डेवलपमेंट
- फैशन डिजाइनिंग
- इवेंट मैनेजमेंट
- होटल मैनेजमेंट
- ऑटोमोबाइल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (पॉलिटेक्निक)
आईटीआई कोर्सेस भी हैं अच्छा विकल्प
आईटीआई यानी इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट्स में कई टेक्निकल और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग वाले कोर्स कराए जाते हैं।
- इलेक्ट्रिशियन
- फिटर
- प्लंबर
- वेल्डर
- कंप्यूटर हार्डवेयर टेक्नीशियन
- ऑटोमोबाइल मैकेनिक
सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं
कुछ सरकारी नौकरियों के लिए सिर्फ 12वीं पास होना ही काफी होता है। आप इन एग्जाम्स की तैयारी कर सकते हैं:
- एसएससी CHSL (क्लेरिकल पोस्ट्स)
- इंडियन रेलवे (ग्रुप C और D)
- इंडियन आर्मी, नेवी और एयरफोर्स (सोल्जर लेवल पोस्ट्स)
- राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती
इन जॉब्स से भी बन सकता है करियर
कुछ नौकरियां ऐसी भी होती हैं जो शुरुआती स्तर की होती हैं, लेकिन मेहनत और लगन से आप इनसे आगे बढ़ सकते हैं।
- डाटा एंट्री ऑपरेटर
- कॉल सेंटर या बीपीओ एग्जीक्यूटिव
- सेल्स एसोसिएट
- डिलीवरी एग्जीक्यूटिव
- रिसेप्शनिस्ट या ऑफिस असिस्टेंट
ओपन यूनिवर्सिटी से पढ़ाई जारी रखें
अगर आप फुल टाइम पढ़ाई नहीं करना चाहते तो ओपन यूनिवर्सिटी आपके लिए अच्छा विकल्प है। इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) और दिल्ली यूनिवर्सिटी की स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) में आप ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग से डिग्री ले सकते हैं। यहां पर कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Result 2025: रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई CBSE की वेबसाइट, जानिए अब कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट












Click it and Unblock the Notifications