Saavi Jain: शामली की सावी जैन ने रचा 12वीं परीक्षा में इतिहास! दुकानदार की बेटी बनी टॉपर, पाए 500 में 499 अंक
Saavi Jain CBSE Board 12th Topper: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 13 मई 2025 को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। लंबे इंतजार के बाद जैसे ही रिजल्ट जारी हुआ, लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हो गईं। पूरे देश के विद्यार्थियों और अभिभावकों की नजरें स्क्रीन पर टिकी रहीं। इस साल भी लाखों छात्रों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
खास बात यह रही कि 12वीं की परीक्षा में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की बेटी सावी जैन ने देशभर में टॉप कर लिया। सावी ने कुल 500 में से 499 अंक हासिल कर नया कीर्तिमान रच दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा शामली गर्व से झूम उठा है। स्कूल में जश्न का माहौल है और शिक्षकों की आंखों में गर्व के आंसू हैं।

दूसरी ओर, बोर्ड ने छात्रों की सुविधा के लिए ऑनलाइन और ऐप के जरिए रिजल्ट और मार्कशीट देखने की सुविधा भी दी है, जिससे छात्र आसानी से अपने परिणाम जान सकें। चलिए जानते हैं रिजल्ट से जुड़ी खास बातें और सावी की सफलता की कहानी...
देशभर में टॉपर बनीं सावी जैन
CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्तर प्रदेश के शामली जिले की रहने वाली सावी जैन ने ऑल इंडिया टॉप कर नया इतिहास रच दिया है। सावी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं और देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। वे स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल, शामली की छात्रा हैं।
ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025 DECLARED: 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम
सिर्फ 1 अंक से मिली परफेक्ट रैंक
सावी ने सभी विषयों में शानदार प्रदर्शन किया और केवल 1 अंक कम पाया। यह उनकी कड़ी मेहनत, समय का सही उपयोग और अनुशासन का नतीजा है।
सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को
सावी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और खुद की नियमित पढ़ाई को दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने रोज टाइम-टेबल बनाकर पढ़ाई करती थीं। सावी ने बताया कि उन्होंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था और हर विषय को अच्छे से समझ कर उसकी पढ़ाई उन्होंने की है। उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।
बता दें, 12वीं की टॉपर बनी सावी जैन एक बेहद ही साधारण परिवार से तालुक रखती हैं। उनके पिता एक दूकानदार हैं। बेटी की इस सफलता पर सावी के माता-पिता फुले नहीं समा रहे।
DigiLocker और UMANG ऐप से मार्कशीट ऐसे पाएं
CBSE ने छात्रों की सुविधा के लिए मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजिटल रूप से उपलब्ध कराए हैं। छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए इन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर से लॉगिन करें, CBSE सेक्शन में जाकर रोल नंबर और अन्य जानकारी भरें और अपनी मार्कशीट व सर्टिफिकेट डाउनलोड करें।
ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने का तरीका
- सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbseresults.nic.in या results.cbse.nic.in खोलें।
- "Class 10 Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और जन्मतिथि भरें।
- "Submit" बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
12वीं का पास प्रतिशत 88.39%, 10वीं में 92.63% छात्र सफल
इस साल 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.39% छात्र सफल हुए हैं। वहीं 10वीं के रिजल्ट में 92.63% छात्रों ने सफलता हासिल की है। दोनों ही कक्षाओं में छात्रों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।
ये भी पढ़ें: CBSE 12th Board Result 2025 DECLARED: 12वीं बोर्ड में एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, कुल 88.39% स्टूडेंट पास












Click it and Unblock the Notifications