Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

CBSE 12th Result 2025: रिजल्ट जारी होते ही क्रैश हुई CBSE की वेबसाइट, जानिए अब कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट

CBSE Result 2025: देशभर के छात्र बेसब्री से जिस घड़ी का इंतजार कर रहे थे, वो आ गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 12वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 88.39 रहा है। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बाजी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64 परसेंट रहा है।

कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाएं इस साल 15 फरवरी से 1 मार्च और 15 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थीं, जिसमें लगभग 44 लाख छात्रों ने भाग लिया। 12वीं का रिजल्ट जारी होते ही CBSE की ऑफिसियल वेबसाइट क्रैश हो गई है। अगर आपको भी रिजल्ट चेक करने में परेशानी हो रही है तो आप SMS के जरिए परिणाम देख सकते हैं।

CBSE Result 2025

CBSE ने छात्रों के लिए परीक्षा परिणाम देखने के कुछ आसान और सरल तरीके भी मुहैया कराए हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपना रिजल्ट चेक कर सकें। विशेष रूप से उन इलाकों में जहां इंटरनेट की समस्या रहती है, वहां भी छात्र आसानी से अपने परिणामों तक पहुंच सकते हैं। यहां हम आपको बताएंगे कि आप कैसे अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं, चाहे वो SMS के जरिए हो या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Result 2025: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, जाने DigiLocker से रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका

इंटरनेट नहीं तो भी मिलेगा रिजल्ट

CBSE ने छात्रों को उनके परिणामों तक पहुंच बनाने के लिए एक SMS सेवा शुरू की है, जिससे वे इंटरनेट की कमी के बावजूद अपने परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
यदि आप SMS के जरिए रिजल्ट देखना चाहते हैं, तो:

  • कक्षा 10 के छात्र: CBSE10
  • कक्षा 12 के छात्र: CBSE12

इस SMS को 77382 99899 पर भेजें, और आपके परिणाम सीधे आपके फोन पर भेजे जाएंगे। इस सेवा से खासतौर पर उन क्षेत्रों में मदद मिलेगी जहां इंटरनेट की समस्या होती है।

ऑनलाइन परिणाम चेक करने का तरीका

अगर आप डिजिटल तरीके से रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो CBSE परिणाम कई आधिकारिक वेबसाइटों और ऐप्स के माध्यम से देखे जा सकते हैं। यहां बताया गया है कि आप कैसे रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट से
  • सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं:
    www.cbse.gov.in
    www.results.cbse.nic.in
    www.results.gov.in
  • 'Results' टैब पर क्लिक करें और अपनी कक्षा (10 या 12) चुनें।
  • रोल नंबर, स्कूल कोड और अन्य जानकारी भरें।
  • कैप्चा वेरिफिकेशन पूरा करें।
  • 'Submit' पर क्लिक करें और आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें।

DigiLocker ऐप के जरिए

  • DigiLocker ऐप डाउनलोड करें (Android/ iOS)।
  • ऐप ओपन करें और अपनी कक्षा (10 या 12) चुनें।
  • स्कूल कोड, रोल नंबर और छह अंकों का PIN डालें जो आपके स्कूल ने दिया होगा।
  • OTP प्राप्त करने के बाद उसे वेरिफाई करें।
  • अब आपका डिजिटल मार्कशीट "Documents" सेक्शन में उपलब्ध होगा।

Umang ऐप से

  • Umang ऐप ओपन करें।
  • All Services > CBSE > Class 10 या 12 पर जाएं।
  • अपनी जानकारी भरें, जैसे रोल नंबर और स्कूल कोड।
  • 'Submit/View' पर क्लिक करें और अपना परिणाम देखें।

नतीजे के बाद स्कूल से मिलेगी प्रमाणित मार्कशीट

ऑनलाइन रिजल्ट्स सिर्फ अस्थायी होते हैं, इसलिए छात्र अपनी प्रमाणित मार्कशीट अपने-अपने स्कूल से प्राप्त करेंगे जब वे उपलब्ध होंगे।

पास होने का मानदंड

CBSE बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे, जिसमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं। साथ ही, कुल अंक में भी 33% का योग होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: GSEB SSC Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, gseb.org वेबसाइट पर देखें मार्कशीट

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+