Bihar Board Result: जल्द खत्म होगा स्टूडेंट्स का इंतजार, 12वीं के रिजल्ट कभी भी हो सकते हैं जारी! देखें अपडेट
Bihar Board 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) हर साल की तरह इस बार भी सबसे पहले 12वीं की परीक्षा आयोजित करने वाला बोर्ड बना। बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी। इस साल करीब 13 लाख छात्रों ने परीक्षा दी।
उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड पिछले सालों की तरह इस बार भी रिजल्ट सबसे पहले देगा। पिछले डेटा को देखें तो संभावना है कि इस सप्ताह रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

छात्र बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से जुड़ी ताजा जानकारी आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा, रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट डिजी लॉकर से भी डाउनलोड कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को प्रत्येक थ्योरी विषय में कम से कम 33% अंक और प्रैक्टिकल परीक्षा में 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
टॉपर्स का इंटरव्यू
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट जारी करने से पहले टॉपर्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। कॉपी जांच के दौरान, केवल उन छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है जिन्होंने सबसे ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं।
टॉपर लिस्ट भी होगी जारी
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी करने के साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। यह टॉपर लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आएगी और इसमें सिर्फ उन्हीं छात्रों के नाम शामिल होंगे जिन्हें टॉपर वेरिफिकेशन के लिए पटना बोर्ड ऑफिस बुलाया गया है।
टॉपर्स को मिलेगा सम्मान
राज्य सरकार हर साल बिहार बोर्ड इंटर के टॉपर्स को सम्मानित करती है। पिछले साल की तरह इस बार भी टॉपर्स को नकद इनाम और अन्य पुरस्कार मिल सकते हैं।
- पहले टॉपर को: ₹2 लाख, लैपटॉप, सर्टिफिकेट और मेडल
- दूसरे टॉपर को: ₹1.5 लाख (पहले ₹75,000 मिलते थे)
- तीसरे टॉपर को: ₹1 लाख
- चौथे से 10वें स्थान तक: ₹30,000
पास प्रतिशत भी होगा जारी
बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट के साथ ही कुल पास प्रतिशत भी घोषित किया जाएगा। पिछले साल, 87.21% छात्रों ने परीक्षा पास की थी।
बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
- बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'Bihar Board Result 2025' लिंक पर क्लिक करें (रिजल्ट जारी होने के बाद ही लिंक एक्टिव होगा)।
- अपना रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट दिख जाएगा।
- अपने अंक, प्रतिशत, नाम, माता-पिता का नाम और स्कूल का नाम जांचने के बाद रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? BSEB जल्द जारी कर सकता है रिजल्ट का डेट












Click it and Unblock the Notifications