Bihar Board Result: कब आएगा बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम? BSEB जल्द जारी कर सकता है रिजल्ट का डेट
Bihar Board Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। लाखों छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बिहार बोर्ड ने 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक 12वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की थीं।
अब कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है और टॉपर्स का वेरिफिकेशन किया जा रहा है। पिछले साल 2024 में बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 23 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें कुल 87.21% छात्र पास हुए थे। इस साल भी उम्मीद है कि बोर्ड जल्द ही परिणाम घोषित कर देगा।

कहां देख सकते हैं रिजल्ट?
छात्र अपने 12वीं कक्षा का रिजल्ट बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें: Bihar Board Result: कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स
ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए '12th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर सबमिट करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
SMS से कैसे देखें रिजल्ट?
- अगर इंटरनेट न हो तो छात्र एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- अपने फोन का मैसेज बॉक्स खोलें।
- 'BIHAR12 रोल नंबर' टाइप करें।
- इसे 56263 पर भेजें।
- कुछ ही मिनटों में आपके नंबर पर रिजल्ट का एसएमएस आ जाएगा।
डिजीलॉकर से भी देख सकते हैं रिजल्ट
- डिजीलॉकर ऐप या वेबसाइट से भी बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट चेक किया जा सकता है:
- digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप खोलें।
- बिहार बोर्ड का चयन करें और 12वीं रिजल्ट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अपनी जरूरी जानकारी भरें और आगे बढ़ें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
बिहार बोर्ड 12वीं पासिंग क्राइटेरिया
बिहार बोर्ड के नियमों के अनुसार, छात्रों को परीक्षा पास करने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाना जरूरी है।
टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी
बिहार बोर्ड रिजल्ट के साथ-साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी करेगा। पिछले साल साइंस स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार (96.20%), कॉमर्स में प्रिया कुमारी (95.60%) और आर्ट्स में तुषार कुमार (96.40%) ने टॉप किया था। इस साल भी टॉपर्स के नाम रिजल्ट के साथ घोषित किए जाएंगे।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें ताकि रिजल्ट जारी होते ही तुरंत चेक कर सकें।
ये भी पढ़ें: UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?












Click it and Unblock the Notifications