Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bihar Board Result: कब आएंगे बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट? जानिए पास होने के लिए चाहिए कितने मार्क्स

Bihar Board Exam Results: सभी स्टेट बोर्ड और सेंट्रल बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। हर साल की तरह इस बार भी बिहार बोर्ड की परीक्षा सबसे पहले समाप्त हुई है। इसी के अनुसार, बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 भी सबसे पहले जारी होने की उम्मीद है।

बिहार बोर्ड की 12वीं परीक्षा 1 फरवरी से 15 फरवरी 2025 तक और 10वीं परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 12वीं का रिजल्ट मार्च के अंत तक और 10वीं का रिजल्ट अप्रैल के पहले हफ्ते में घोषित किया जा सकता है।

Bihar Board Exam Result

रिजल्ट डेट का अनुमानबिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है, लेकिन पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए:

  • 12वीं (इंटर) का रिजल्ट: 20 मार्च से 31 मार्च 2025 के बीच आने की संभावना।
  • 10वीं (मैट्रिक) का रिजल्ट: 31 मार्च से 5 अप्रैल 2025 के बीच जारी हो सकता है।

स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और results.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड के माध्यम से रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: सैनिक स्कूल में किन्हें मिलता है दाखिला, देने होते हैं कौन-कौन से टेस्ट? इस बोर्ड का चलता है सिलेब्स

पास होने के लिए कितने नंबर लाने होंगे जरूरी?

बिहार बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंक निर्धारित किए हैं।

कक्षा 10वीं (मैट्रिक)

  • हर विषय में कम से कम 33% अंक जरूरी।
  • कुल मिलाकर 150 अंक (500 में से) होने चाहिए।
  • प्रैक्टिकल वाले विषयों में थ्योरी में 30% और प्रैक्टिकल में 40% अंक जरूरी।

कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट)

  • हर विषय में 33% अंक आवश्यक।
  • कुछ विषयों में थ्योरी के लिए 30% और प्रैक्टिकल के लिए 40% जरूरी।
  • प्रैक्टिकल वाले विषयों में दोनों में अलग-अलग पास होना अनिवार्य।

बिहार बोर्ड का डिवीजन सिस्टमबिहार बोर्ड की परीक्षा में पास होने के बाद स्टूडेंट्स को उनके अंकों के आधार पर विभिन्न श्रेणियों में रखा जाता है।

  • प्रथम श्रेणी: 60% और उससे ज्यादा (300+ अंक)
  • द्वितीय श्रेणी: 45% से 60% (225-299 अंक)
  • तृतीय श्रेणी: 33% से 45% (150-224 अंक)

अगर किसी स्टूडेंट के अंक पासिंग मार्क्स से कम होते हैं तो बोर्ड द्वारा ग्रेस मार्क्स (5-10 अंक तक) दिए जा सकते हैं।

फेल होने पर क्या करें?

अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल होता है, तो उसे कम्पार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।

Bihar Board Result 2025: कैसे करें चेक?

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स निम्नलिखित स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

  • ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com पर जाएं।
  • 'Bihar Board 10th Result 2025' या 'Bihar Board 12th Result 2025' के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड डालें।
  • सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

बिहार बोर्ड रिजल्ट 2025 से जुड़ी हर ताजा जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: UP Board Exam Result: शुरू हुई यूपी बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की जांच, कब तक आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+