Bihar Board 10th Results 2025: 'मेरा सपना है कि मैं...', जानिए टॉप करने वाले अभ्यर्थियों ने क्या कहा?
Bihar Board 10th Results 2025: बिहार बोर्ड (BSEB) ने मैट्रिक परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस साल कुल 15,85,868 छात्रों ने परीक्षा में दी थी। जिनमें 8,18,122 छात्राएं और 7,76,746 छात्र शामिल थे। इस बार कुल 82.11% छात्रों ने परीक्षा पास की है।
इस साल राज्य में तीन छात्रों ने पहला स्थान प्राप्त किया है। साक्षी कुमारी, अंशु कुमारी, रंजन वर्मा। इन सभी ने 97.8% (489) अंक प्राप्त कर बिहार में टॉप किया है।

टॉपर अंशु ने क्या कहा?
पूरे बिहार में पहला स्थान लाने वाली अशु कुमारी ने अपने इस उपलब्धि पर क्या कहा है कि, पूरे बिहार में टॉप हुई हूं, ये मेरे लिए गर्व का विषय है। माता-पिता के साथ-साथ बहन ने भी प्रेरित किया है। आगे चलकर डॉक्टर बनने का सपना है। अंशु कुमारी को 97.8% (489) अंक प्राप्त हुए हैं।
दूसरा स्थान लाने वाले पुनीत कुमार ने क्या कहा?
वहीं पूरे राज्य में दूसरा स्थान हासिल करने वाले पुनीत कुमार सिंह ने अपनी सफलता पर खुशी जताते हुए कहा, "मैं सभी छात्रों से कहना चाहता हूं कि सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत करें। हर दिन स्कूल जाएं। मेरा सपना है कि मैं भविष्य में UPSC क्रैक करूं।"
वहीं उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।
CM नीतीश ने दी बधाई
वहीं बिहार बोर्ड दसवीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने परीक्षार्थियों को बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि, मैट्रिक की परीक्षा में सफल होने वाले सभी परीक्षार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
'इस बार मैट्रिक की परीक्षा में कुल 15 लाख 58 हजार 77 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें आज घोषित परीक्षा परिणाम में 12 लाख 79 हजार 294 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। दो छात्राएं और एक छात्र संयुक्त रूप से टॉपर बने हैं। इस सफलता के लिए बच्चों के साथ ही उनके अभिभावक भी बधाई के पात्र हैं।'
'लड़कियों का भी आत्मविश्वास बढ़ा है'
सीएम ने आगे लिखा है कि, 'लड़कियों का भी आत्मविश्वास बढ़ा है और वो हर क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रही हैं। मैं सभी सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति एवं शिक्षा विभाग को भी काफी कम समय में परीक्षा का परिणाम प्रकाशित करने के लिए बधाई।'
ये भी पढ़ें Bihar Board 10th Result 2025: जारी हुआ मेट्रिक का रिजल्ट, SMS के जरिए तुरंत करें चेक












Click it and Unblock the Notifications