Bihar Board Topper Prize: बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को इस बार दोगुना इनाम, जानें कितनी बढ़ाई गई पुरस्कार राशि

Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2025: बिहार बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEB) आज 29 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.com पर बिहार बोर्ड BSEB कक्षा 10 मैट्रिक के नतीजे घोषित करेगा। बिहार बोर्ड के छात्र जिन्होंने बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के लिए परीक्षा दिए थे, वे results.biharboardonline.com या matricresult2025.com और matricbiharboard.com पर मार्कशीट देख सकते हैं।

छात्रों को ये जानकर भी खुशी होगी कि बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को इस बार दोगुना इनाम मिलने वाला है। जी हां, इस साल बिहार बोर्ड ने टॉपर्स को मिलने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी कर दी है। बीएसईबी ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस साल टॉपर्स को दी जाने वाली पुरस्कार राशि दोगुनी की जा रही है। पिछले साल की तुलना में इस बार टॉपर्स को न केवल ज्यादा पैसे मिलेंगे, बल्कि उनके लिए लैपटॉप और स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की गई है।

Bihar Board BSEB 10th Matric Result 2025

जानें अब बिहार बोर्ड मैट्रिक टॉपर्स को कितनी मिलेगी राशि

  • First topper: टॉपर को इस बार 2 लाख रुपये मिलेंगे। पहले ये इनाम की राशि एक लाख रुपये थी।
  • Second topper: सेकेंड टॉपर को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। पहले ये इनाम 75,000 रुपये था।
  • Third topper: तीसरे स्थान पर रहने वाले यानी थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये मिलेंगे। पिछले बार ये इनाम 50,000 था।
  • Fourth to 10th position: चौथे से दसवें नंबर पर आने वाले टॉपर्स को 30,000 रुपये मिलेंगे। पहले 10,000 रुपये दिए जाते थे।

इस साल बिहार बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में कुल 15,85,868 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 8,18,122 लड़के और 7,67,746 लड़कियां थीं। बिहार बोर्ड की परीक्षाएं राज्य भर में 1,677 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+