Bihar Board 10th Result 2025: जारी हुआ मेट्रिक का रिजल्ट, SMS के जरिए तुरंत करें चेक
Bihar Board 10th Result 2025:बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज दिन के 12 बजे बिहार बोर्ड मेट्रिक रिजल्ट की घोषणा कर दी है। बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर Bihar Board Class 10th Result 2025 पर परिणाम जारी हुआ हैष
अगर आप वेबसाइट पर लॉग इन नहीं कर पा रहे हैं या वो बार-बार क्रैश हो रही है तो आप परेशान ना होईइ क्योंकि यहां हम आपको दूसरा तरीका बताते हैं, जिसके जरिए आप दो मिनट में अपना रिजल्ट देख लेंगे।

ये तरीका है एसएमएस वाला, इसके लिए आप अपने मोबाइल SMS के जरिए तुरंत अपना रिजल्ट जान सकते हैं। जिसमें दो मिनट से ज्यादा का वक्त नहीं लगेगा।
SMS के जरिए तुरंत करें चेक करें रिजल्ट ( Bihar Board 10th Result 2025)
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस ऐप खोलना होगा।
- उसके बाद आप "BIHAR10" टाइप करें।
- उसके बाद अपना रोल नंबर लिखें और इसे 56263 पर भेज दें।
- बोर्ड फिर उसी नंबर पर रिजल्ट भेज देगा।
डिजिलॉकर से पाएं मार्कशीट (Bihar Board 10th Result 2025)
- आप आसानी से डिजिलॉकर भी खोल सकते हैं।
- डिजिलॉकर रिजल्ट देखने का दूसरा तरीका है।
- डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें।
- 'बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड' का चयन करें।
- फिर"मैट्रिक मार्कशीट" के सेक्शन में मांगी गई डिटेल्स भरें।
- आपकी मार्कशीट सामने होगी, उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
ऑनलाइन कैसे देखें रिजल्ट? (Bihar Board 10th Result 2025)
- सबसे पहले matricbiharboard.com या matricresult2025.com पर क्लिक करें।
- फिर 'BSEB Matric Result 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
- फिर सबमिट का बटन दबाएं।
- आपक रिजल्ट सामने होगा।
- उसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
आपको बता दें कि बिहार बोर्ड BSEB 10वीं के नतीजे की घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बोर्ड की प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेंगे। इस कार्यक्रम में BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर भी शामिल होंगे। इस पीसी में
पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीख और संबंधित जानकारी समेत अन्य जानकारियां भी दी जाएंगी।
बिहार बोर्ड मैट्रिक का आज आएगा रिजल्ट (Bihar Board 10th Result 2025)
मालूम हो कि बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। परीक्षा दो पालियों में हुई थी। पहली पारी सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक की थी। पेपर तीन घंटे का था।












Click it and Unblock the Notifications