AIIMS Recruitment 2025: सीनियर रेजिडेंट के 152 पदों पर निकली भर्ती, शुरू हुआ आवेदन, कौन कर सकता है अप्लाई?
AIIMS Patna Recruitment 2025: अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और देश के प्रतिष्ठित संस्थान में काम करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए सुनहरा मौका आया है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS), पटना ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-अकैडमिक) के 152 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। एम्स जैसी संस्थान में काम करना न सिर्फ प्रोफेशनल ग्रोथ देता है, बल्कि समाज में एक अलग पहचान भी दिलाता है।
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 30 जुलाई 2025 तक चलेगी। वहीं, लिखित परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त को होगा। अगर आप योग्य हैं और मेडिकल क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, तो ये मौका आपके करियर को नई ऊंचाई दे सकता है।

एग्जाम और रिजल्ट की तारीख तय
इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 14 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 8 अगस्त 2025 को जारी होने की उम्मीद है। वहीं, परीक्षा का रिजल्ट 25 अगस्त 2025 को घोषित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: Sarkari Naukari: बिना B.Ed के टीचर बनने का मौका! MP में 13 हजार से ज्यादा पदों पर बंपर भर्ती, देखें डिटेल
योग्यता क्या होनी चाहिए
इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री हो। यानी, एमडी / एमएस / डीएनबी / डीएम / एम.सीएच जैसी डिग्रियां, जो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया, एनएमसी या एनबीई से मान्यता प्राप्त हों। क्लिनिकल हेमेटोलॉजी के पद के लिए जनरल मेडिसिन या पीडियाट्रिक्स (बाल रोग) में एमडी रखने वाले कैंडिडेट भी योग्य माने जाएंगे।
उम्र सीमा और छूट
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
कितनी मिलेगी सैलरी
चुने गए कैंडिडेट्स को 7वें वेतन आयोग के मुताबिक लेवल-11 के तहत 67,700 रुपये प्रति माह सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा एनपीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा
- जनरल और ओबीसी वर्ग: ₹1500 + ट्रांजेक्शन चार्ज
- एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस वर्ग: ₹1200 + ट्रांजेक्शन चार्ज
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले aiimspatna.edu.in वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर 'Senior Resident Recruitment' लिंक पर क्लिक करें।
- अब रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन के बाद आवेदन फॉर्म भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट कर लें और उसका प्रिंट आउट सेव कर लें।
नौकरी की चाह रखने वालों के लिए सुनहरा मौका
एम्स पटना की ये वैकेंसी उन मेडिकल ग्रेजुएट्स के लिए अच्छा अवसर है, जो सरकारी अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम करना चाहते हैं। इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।
ये भी पढ़ें: UP TGT Exam 2025: upsessb.pariksha.nic.in पर जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, चेक करें परीक्षा की तारीख और पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications