Year Prediction:मूलांक 1 वालों के लिए लकी होगा साल 2019

लखनऊ। वर्ष 2019 का आगाज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन मंगलवार को होगा। नर्व वर्ष खुशिया लेकर आयेगा। इस दिन सफला एकादशी, स्वाती नक्षत्र के साथ ही धृति योग का अद्धभुत संयोग बन रहा है। 01 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र तुला से वृश्चिक राशि में जायेगा, जो आम जनमानस के लिए लाभकारी रहेगा।

Year Prediction:मूलांक 1 वालों के लिए लकी होगा साल 2019

इस वर्ष के मूलांक स्वामी बृहस्पति देव है। इनके प्रभाव से विवाह, शिक्षा, धन, सन्तान आदि के लिए शुभ रहेगा। फाल्गुन मास में पाॅच बुधवार, फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से आमजन में सुख व शान्ति बनी रहेगी।

चलिए नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर जानते है कि मूलांक 01 वालों का वर्षफल कैसा रहेगा...


मूलांक 1 ( ø1, 10, 19, 28):
ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 व 28 तारीखों में हुआ है, उनका आने वाला वर्ष 2019 कैसा रहेगा। वर्ष 2019 के अंको को जोड़ने पर अंक 03 आयेगा। अंक 03 गुरू के अधिकार क्षेत्र में आता है। सूर्य और गुरू आपस में मित्र है, इसलिए यह वर्ष मूलाॅक 01 वालों के लिए अच्छा रहेगा। गुरू ग्रह ज्ञान का कारक है। श्रीमद्भगवत गीता में ज्ञानयोग का महात्म्य बताते हुये श्रीकृष्ण कहते हैं कि ''न हि ज्ञानं सदृशं पवित्रमहि विद्यते्'', पंचतन्त्र में कहा गया है कि ''विद्वान सर्वत्र पूज्यते'' इस वर्ष जिन विद्वानों का मूलाॅक 01 है, उन्हें किसी भी प्रकार का सम्मान व पुरस्कार मिल सकता है। सूर्य और गुरू के आपसी तालमेल के कारण जीवन में नई ऊर्जा का संचार होगा। इन क्षेत्रों से जुड़े लोग जैसे-अध्यापन कार्य, लेखन कार्य, पुलिस की नौकरी, वकालत, जज, क्लर्क, सचिव, नेवी की नौकरी, कान, नाक के डाक्टर, एम0बी0ए0 आदि में लोगों का कैरियर ब्राइट होगा। सम्पादन कार्य, थोक विक्रेता, पूजन भण्डार, पान की दुकान, मिठाई की दुकान, इत्र का कार्य, फिल्म मेकर, भूमि का क्रय व विक्रय, आभूषण के विक्रेता, पीली वस्तुओं का व्यापार, वक्ता, नेता, शिक्षा और शेयर आदि में लाभान्वित होंगे।

यह पढ़ें: मूलांक 1 | मूलांक 2 | मूलांक 3 | मूलांक 4 | मूलांक 5 | मूलांक 6 | मूलांक 7मूलांक 8 | मूलांक 9

  • करियर-कुछ लोगों के करियर में प्रगति होने के आसार है। प्रतियोगी परीक्षाओं में काफी संघर्ष के बाद सफलता के योग बन रहें। अध्यापन के क्षेत्र से जुडे लोग विशेष लाभान्वित होंगे।
  • बिजनेस-इस वर्ष कुछ लोगों के कार्यक्ष्ेात्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। सोंची समझी रणनीति से लिए गये फैसलों से लाभ होगा। अक्टूबर के मध्य में लाभ के योग बन रहें है।
  • फाइनेंस-आर्थिक परिप्रेक्ष्य में किये गये निवेश लाभप्रद साबित होंगे। नवम्बर के महीने में आर्थिक स्थिति ठीक होने के आसार है। आय के मामलें में यह वर्ष ठीक रहेगा। कई अन्य स्रोतों से भी धन लाभ होने के संकेत है। अप्रैल के महीने लेन-देन से बचना ही हितकारी रहेगा।
  • लव-अफेयर-वर्ष के प्रारम्भ में नयें प्रेमी जोड़े एक-दूसरे के प्रति विश्वास व सहयोग बनायें रखें। कुछ लोगों के टूटे रिश्तें जुड़गें और घूमने फिरने के अवसर प्राप्त होंगे। फरवरी के महीने में नयें लोग डारेक्ट प्रपोज करने से बचें।
  • हेल्थ-इस वर्ष कुछ लोगों को ब्लड की कमी या लीवर सम्बन्धित रोग हो सकते है। अतः खान-पान में सावधानी बरतें। जनवरी व जुलाई के महीने में स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
  • लकी महीने-जनवरी, फरवरी, अप्रैल, मई, जुलाई, नवम्बर ये महीने आपके लिए लकी साबित होंगे।
  • अनलकी महीने-जून, अगस्त, सितम्बर, दिसम्बर इन चार महीनें रिस्क उठाने बचें। इसमें बड़े लेन-देन से भी बचना चाहिए। क्योंकि हानि होने के संकेत है।

यह भी पढ़ें: साल 2019 का प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+