Year Prediction: मूलांक 03 वालों के लिए बढ़िया है साल 2019
मूलांक-03 (03, 12, 21, 30) अंक 03 वालों का आने वाला वर्ष 2019 कैसा रहेगा। वर्ष 2019 के अंको को जोड़ने पर अंक 03 आयेगा। अंक 03 गुरू के अधिकार क्षेत्र में आता है। मूलाॅक 03 का मालिक भी गुरू ग्रह है। इस वर्ष देव गुरू बृहस्पति मूलांक 03 वालों के जीवन में बौद्धिक ऊर्जा भरकर जीवन को खुशहाल बनाएंगे।

भाग्यांक तीन वाले जातकों की लाइफ गुरू ग्रह से प्रभावित रहता है। जिस कारण आप इस साल निर्णायक, धार्मिक, सात्विक, दार्शनिक व शोध कार्यो में व्यस्त रह सकते है। आप में दया के भाव कूट-कूट के भरे होंगे, इसलिए आप किसी के दुःख को देख नहीं पायेंगे। यदि आप इस वर्ष सामाजिक कार्यो में हिस्सा लेंगे तो आप सफलता के चरम तक भी पहॅुच सकते है। कभी-कभी आप धन अर्जित करने के लिये इतना बेताब हो जाते है कि अनैतिक कार्य करने में भी हिचकिचायेंगे नहीं। यदि आप किसी उच्च पद पर आसीन हो जायें तो रिश्वत लेंने में काफी सावधानी बरतें अन्यथा मुसीबत में फॅस सकते है।गुरू से जुड़े कार्य जैसे-अध्यापन कार्य, लेखन कार्य, पुलिस की नौकरी, वकालत, जज, क्लर्क, सचिव, नेवी की नौकरी, कान, नाक के डाक्टर, एम0बी0ए0 आदि क्षेत्रों में जुड़े लोगों का कैरियर ब्राइट होगा। सम्पादन कार्य, थोक विक्रेता, पूजन भण्डार, पान की दुकान, मिठाई की दुकान, इत्र का कार्य, फिल्म मेकर, भूमि का क्रय व विक्रय, आभूषण के विक्रेता, पीली वस्तुओं का व्यापार, वक्ता, नेता, शिक्षा और शेयर आदि के व्यवसाय से जुड़े लोग फायदे में रहेंगे।
- करियर-शिक्षा के क्षेत्र से जो लोग जुड़े हैं, उनके करियर में इस वर्ष सफलता मिलने के आसार है। प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले लोगों की जाॅब लग सकती है।
- बिजनेस-यह वर्ष नया व्यापार करने वाले लोगों के लिए काफी अच्छा रहेगा। व्यापारी वर्ग की आमदनी में वृद्धि होगी। मार्च, जून व दिसम्बर में आपका बिजनेस खूब फले-फूलेगा।
- फाइनेंस-कुछ लोगों को मार्च व जून के महीने में अचानक लाभ हो सकता है। अप्रैल में लेन-देन से बचना होगा। अनावश्यक खर्चो पर प्रतिबन्ध लगाये अन्यथा बजट गड़बड़ा सकता है।
- हेल्थ-मौसम बदलते समय संक्रमण की बीमारी हो सकती है। पुराने रोग सक्रिय हो इससे पहले अपने खान-पान में सावधानी बरतें। पाइल्स व ह्रदय रोगी विशेष सावधानी बरतें।
- लव-अफेयर-प्रेमी वर्ग के लिए यह वर्ष मौज-मस्ती वाला रहेगा। आपसी तालमेल से जीवन में खुशियों की अधिक बौछार होगी। किसी थर्ड पर्सन को लेकर आपस में बहस करने से बचें अन्यथा तनाव उत्पन्न हो सकता है।
- लकी मंथ-मूलांक 03 वालों के लिए मार्च, जून, सितम्बर व दिसम्बर महीना शुभ रहेगा।
- अनलकी मंथ-आप लोगों के लिए जनवरी, अप्रैल, अगस्त व नवम्बर का महीना सामान्य रहेगा।
पढ़ें: साल 2019 के प्यार का राशिफल












Click it and Unblock the Notifications