Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Prediction: मूलांक 5 वालों को लिए औसत रहेगा साल 2019

मूलांक 05-( 05, 14, 23)- आप-अपने मित्रों से बहुत प्रेम करेंगे तथा अपनी शक्ति से अधिक मदद करने के लिए भी तत्पर रहेंगे लेकिन इस वर्ष आप जिसकी मद्द करेेंगे वही आपके साथ छल करेगा। आप-अपनी मधुर वाणी से सबको मोह लेते है, यह आपकी अदभुत क्षमता है। आप-अपने शरीर का बहुत ज्यादा ख्याल रखेंगे इसलिए आप प्रौढ़ावस्था में भी जवान जैसे लगेंगे। आप-अपने शरीर से अधिक से अधिक काम लेने के बावजूद भी स्फूर्तिवान बने रहेंगे।

Year Prediction: मूलांक 5 वालों को लिए औसत रहेगा साल 2019

आप-अपना सम्बन्ध समाज के उच्च लोंगो से बनाने का प्रयास करिये, जो भविष्य में लाभकारी प्रतीत होगा। आप अनेक विषयों की जानकरी रखते है, यह अच्छी बात है परन्तु अपना मत दूसरों पर थोपने का प्रयास करेंगे तो रिश्तों में खटास पैदा हो सकती है।

बुध युवा और बौद्धिकता का प्रतीक

मूलांक 05 का स्वामी बुध ग्रह होता है। बुध युवा और बौद्धिकता का प्रतीक है। 2019 का वर्ष स्वामी गुरू है और मूलाॅक 05 का प्रतिनिधित्व बुध ग्रह करता है। गुरू की बुध ग्रह से नैसर्गिक शत्रुता है। इसीलिए यह वर्ष मूलांक 05 वालों के लिए संघर्ष भरा रहने वाला है। विरोधी षडयन्त्र करके आपकी प्रगति को रोकन का प्रयास करेंगे। कुछ लोगों को मानसिक तनाव बना रह सकता है। समय-समय पर आप आर्थिक रूप से कमजोर नजर आयेंगे। कुल मिलाकर अंक 5 वालों के लिए यह वर्ष संघर्ष भरा प्रतीत होगा। इसलिए जो भी करें सोंच-समझकर ही करें। पर्यटन विभाग, टेलीफोन विभाग, बीमा क्षेत्र, बैंकिग क्षेत्र, गृह मन्त्रालय, गणित के अध्यापक, पोस्टमैन, सिंचाई विभाग, संगीत का क्षेत्र, एंकरिंग, राजनीति का क्षेत्र, खेल और मार्केटिंग से सम्बन्धित कैरियर वालें लोगों को सावधानी पूर्वक निर्णय लेने की आवश्यकता है।जो लोग तम्बाकू, पान मसाला, कत्था, किमाम, पुस्तक के थोक विक्रेता, दूर संचार विभाग की ठेकेदारी, रेलवे के पार्टो का कारखाना, चूड़ियों का व्यापार, कपड़े का व्यापार, हरी वस्तुओं का व्यापार तथा फर्नीचर आदि के व्यवसाय से जुड़े है, उनको भी धन निवेश करने में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

  • करियर-कुछ लोगों को मार्च व जून के महीने में विशेष सावधानी बरतनी होगी अन्यथा नौकरी में संकट आ सकते ह। इन महीनों में कोई भी निर्णय जल्दबाजी में न लें। बाकी नयें लोगों के करियर में ग्रोथ होगी।
  • बिजनेस-इस साल आप जोखिम भरे कार्यो को करने से बचे शेष यह वर्ष लाभकरी रहेगा। आर्थिक सम्बन्धों में ज्यादा फोकस करने की आवश्यकता है।
  • फाइनेंस-वर्ष के मध्य से धन की बरक्कत होने के आसार है। साल के शुरूआत में बड़ी खरीद्दारी करने से बचना होगा। कुल मिलाकर आर्थिक रूप से यह वर्ष ठीक रहेगा।
  • स्वास्थ्य-स्वास्थ के मामलें में मूलांक 05 वाले लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। कुछ लोगों के पुराने रोग सक्रिय हो सकते है। गठिया, एनीमिया, ज्वर व चमड़ी आदि रोग कुछ लोगों को परेशान कर सकते है।
  • लव-अफेयर-प्यार के मामलों में मई का महीना बेहद सुकून वाला रहेगा। जनवरी में प्यार का इजहार कदापि न करें उल्टे लेने-देने पड़ सकते है। इस साल प्रेमी वर्ग को आपसी तालमेल बनाकर चलने से ही सुख की प्राप्ति होगी। किसी तीसरे के हस्ताक्षेप से रिश्ते खराब हो सकते है।
  • लकी मंथ-फरवरी, मई, सितम्बर व अक्टूबर महीने अच्छे रहेंगे।
  • अनलकी मंथ-मूलांक 05 वाले लोगों के लिए जून, अगस्त व दिसम्बर महीने शुभ नहीं कहे जा सकते है।

पढ़ें: साल 2019 के प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+