Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Year Prediction: मूलांक 2 वालों को लिए लकी है साल 2019

मूलांक 2 (ø2, 20, 29)- वर्ष 2019 का आगाज पौष मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी के दिन मंगलवार को होगा। नर्व वर्ष खुशियां लेकर आयेगा। इस दिन सफला एकादशी, स्वाती नक्षत्र के साथ ही धृति योग का अद्धभुत संयोग बन रहा है। 01 जनवरी को बुध ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेगा और शुक्र तुला से वृश्चिक राशि में जायेगा, जो आम जनमानस के लिए लाभकारी रहेगा। इस वर्ष के मूलांक स्वामी बृहस्पति देव है। इनके प्रभाव से विवाह, शिक्षा, धन, सन्तान आदि के लिए शुभ रहेगा। फाल्गुन मास में पाॅच बुधवार, फाल्गुन कृष्ण प्रतिपदा को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र होने से आमजन में सुख व शान्ति बनी रहेगी। आईये नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर जानते है कि मूलांक 02 वालों का वर्षफल कैसा रहेगा।

 Year Prediction: मूलांक 2 वालों को लिए लकी है साल 2019

मूलांक 02 वर्षफल 2019

ऐसे लोग जिनका जन्म किसी भी महीने की 02, 20, व 29 तारीखों में हुआ है, उनका आने वाला वर्ष 2019 कैसा रहेगा। वर्ष 2019 के अंको को जोड़ने पर अंक 03 आयेगा। अंक 03 गुरू के अधिकार क्षेत्र में आता है। अंक 02 का स्वामी चन्द्रमा है और अंक 03 का स्वामी गुरू है। ये दोनों आपस में मित्र है व आपस में मिल जाने पर गजकेसरी योग का निर्माण करते है। अतः मूलांक 02 वालों के नया वर्ष खुशियाॅ लेकर आयेगा। गुरू ग्रह ज्ञान का कारक है।

चन्द्रमा मन का कारक एंव स्त्री ग्रह है। इसका सर्वाधिक प्रभाव आपके विचार व कल्पना क्षेत्र पर रहता है। जो लोग अध्यापक, पत्रकार, एकाउण्टेन्ट, समुद्र यात्रा, शुगरमिल, कृषि विभाग, संगीत, अभिनय, दन्त चिकित्सा, जल सेना, फैशन डिजाइनिंग, माडलिंग, सौन्दर्य प्रसाधन, पेट्रोल पम्प, संगीत एकाडिमी, होटल, रेस्टोरेन्ट, मिटटी का कार्य, ठेकेदारी, किसी भी क्षेत्र में दलाली, कैरोािन आयल, प्रकाशसन,दूध की डेरी आदि क्षेत्रों से जुड़े है, उनके लिए यह वर्ष शुभ रहेगा।

  • करियर-मूलांक 2 वाले जातको को जनवरी के महीने में कुछ प्राब्लम रहेगी। उसके बाद धीरे-धीरे सब अच्छा हो जायेगा। इस वर्ष करियर में ग्रोथ होने की पूरी सम्भावना है।
  • बिजनेस-इस वर्ष की शुरूआत में लिए गये निर्णय सफलतादायक सिद्ध होंगे। वर्ष के मध्य में व्यवसाय काफी अच्छा चलेगा। धैर्य व लग्न के साथ काम करते रहने से व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। कार्य योजनाओं को जितना गोपनीय रखेंगे उतनी ही अच्छी सफलता प्राप्त होगी।
  • फाइनेंस-लेन-देन के मामलें में मार्च महीने में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। इस वर्ष आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार होने के आसार है। ज्यादा रिस्की कार्यो में धन का निवेश न करें।
  • लव-अफेयर- फरवरी व मार्च के महीने में आप-अपने साथी को प्रपोज कर सकते है, सफलता मिलेगी। छोटी-छोटी बातों को बहस का मुद्दा न बनायें अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है। आपस सहमति से ही नयें कार्य को अंजाम दें।
  • हेल्थ-स्वास्थ्य के मामलें में यह वर्ष मूलाॅक 02 वाले लोगों के लिए सामान्य देगा। ब्लडप्रेशर, अस्थमा, हड्डी रोग, किडनी आदि रोगों से कुछ लोगों को ज्यादा दिक्कत हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
  • लकी मंथ-मूलांक 2 वाले जातकों के लिए मार्च, अप्रैल, जुलाई, अगस्त व अक्टूबर आदि महीने शुभ रहेंगे।
  • अनलकी मंथ-आप लोगों के लिए फरवरी, अप्रैल, मई, जून व सितम्बर महीने शुभ नहीं कहे जा सकते है। इसलिए इन महीनों में सावधानी बरतनना अपिरहार्य है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+