Year Prediction: मूलांक 07 वालों के लिए खास नहीं साल 2019

मूलांक-7 (07, 16, 25 )-मूलांक 07 चन्द्रमा का नकारात्मक अंक है और साल 2019 का अंक 03 है, जिसका स्वामी गुरू है। इन दोनों ग्रहों की आपस में अच्छी मित्रता है। जिस कारण इस वर्ष कसी व्यक्ति के द्वारा आर्थिक सहयोग का प्रस्ताव मिल सकता है। धन का उपयोग व्यर्थ के कार्यों में न करें वरना आगे समस्या आ सकती है। कार्य योजनाओं के प्रति सतर्कता बरतनें की आवश्यकता है। शत्रु भी आपके बढ़ेंगे लेकिन उनसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा पायेंगे।

Year Prediction: मूलांक 07 वालों के लिए खास नहीं साल 2019

जातक की बुद्धिमत्ता पूर्वक किये गए कार्यों से और भाग्य के प्रबल सहयोग से हर कार्य में सफलता के नए आयाम बनाएगा। शिक्षा के नए अवसर उपलब्ध करायेगा।आपकी प्रकृति बहुत गहरी होगी और आप सोचने के बाद ही उस कार्य को करेंगे। आप वही कार्य करेंगे जिसमें आपको लाभ होगा।योग शिक्षक, एग्रीकल्चर विभाग, तैराकी, पत्रकारिता, बीमा कम्पनी, सर्जरी चिकित्सा, गुप्तचर विभाग आदि में कार्यरत लोगों के लिए वर्ष 2019 कुछ नयें अवसर लेकर आयेगा।जो लोग बागवानी का कार्य, कृषि कार्य, तरल पदार्थो का व्यापार, आयुर्वेदिक दवाओं का व्यापार, बिजली की दुकान, मोटर पार्टस आदि से सम्बन्धित आप व्यवसाय करते है, उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।

चन्द्रमा का नकारात्मक अंक है 7

मूलांक 07 वालें जातकों के भविष्य का निर्देशन चन्द्रमा ग्रह ही करता है। यह चन्द्रमा का नकारात्मक अंक है। आप सफल वक्ता भले न हों किन्तु एक सफल युक्तिकर्ता जरूर है। यदि दूसरों पर कोई अन्याय हो रहा है तो आप सहन नहीं कर पायेंगे। आप सबसे पहले पीड़ित व्यक्ति की हर सम्भव मद्द करने की कोशिश करेंगे। इस अंक के चरित्र को समझने में काफी कठिनता आती है। ये जातक स्वतंत्रता के बारें में विशेष रूचि रखते है। आप समाजिक व आर्थिक रूप से अपने उपर ही निर्भर रहेंगे।

  • करियर-करियर के मामलें में यह वर्ष उन्नति कारक रहेगा बशर्ते कोई भी काम कल पर न छोड़े। सच्ची लगन और परिश्रम से किये गये कार्यो में सफलता में प्राप्त होगी। नयें लोग अपनी प्रतिभा का सौ प्रतिशत यूज करने की कोशिश करें तभी आप आगे बढ़ पायेंगे और ली गई जिम्मेदारी का पूरी कर्तव्य निष्ठा से पालन करें।
  • बिजनेस-व्यापारिक दृष्टिकोण से यह वर्ष थोड़ा सा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। अतः सोंच-समझकर ही नई योजनाओं में निवेश करें। शेयर आदि में बड़े रिस्क लेने से बचे अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। सहयोगियों के साथ पूरी ईमानदारी से कार्य करने का प्रयत्न करें।
  • फाइनेंस- इस वर्ष आपको आशा के अनुरूप आमदनी नहीं होगी। खर्चो पर नियन्त्रण करने से आर्थिक स्थितियों में मजबूती आयेगी। नयें निवेश में कुछ समय पश्चात लाभ होने के आसार है। मार्च व सितम्बर में कहीं पर धन लगाने से बचना होगा।
  • हेल्थ-स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल आपके लिए ठीक है। कुछ लोगों को व्यायाम करने की आवश्यकता है वरना कोई पुराना रोग सक्रिय हो सकता है। खान-पान में अधिक तेल-मसाला व गरिष्ठ भोजन करने बचें।
  • लव-अफेयर-प्रेम के प्रति अति संवेदनशीलता घातक हो सकती है। प्रेम आजादी मांगता है और अगर आप उसकी अजादी पर बंदिशे लगायेंगे तो शर्तिया ही आपका साथी आपसे दूर जा सकता है। सामांजस्य व विश्वास के साथ रिश्ता निभायेंगे तो आनन्द ही आनन्द है।
  • लकी मंथ-मूलांक 07 वालों के लिए फरवरी, जुलाई, सितम्बर व नवम्बर महीने कल्याणकारी साबित होंगे।
  • अनलकी मंथ- जनवरी, अप्रैल, अगस्त व दिसम्बर मासों में कुछ प्राब्लम उत्पन्न हो सकती है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+