Year Prediction: मूलांक 8 वालों के लिए अच्छा है साल 2019

मूलांक-8 (08, 17, 26 )-साल 2019 के अंको का योग अंक 03 आ रहा है और मूलांक 08 का मालिक शनि ग्रह है। गुरू व शनि आपस में अच्छे मित्र है। गुरू ज्ञान का कारक है और चन्द्र मन का। अगर मन एकाग्र होकर ज्ञान का अर्जन करेगा तो सत-प्रतिशत सफलता मिलने के आसार है आइयें अंक ज्योतिष के माध्यम से एक नजर से डालते है कि 2019 में क्या कहते है मूलांक 08 वालों के सितारें ? आप गम्भीर विचारों के स्वामी होंगे जिसके कारण लोग आपको सम्मान देंगे।

Year Prediction: मूलांक 8 वालों के लिए अच्छा है साल 2019

आपको छोटा कार्य या छोटा पद पसन्द नहीं आयेगा। आप निर्भय, स्पष्टवादी व लग्नशील होंगे इसलिए आप-अपनी इच्छा पूरी करने के लिए बड़े से बड़ा त्याग भी करने को तैयार रहेंगे। इस वर्ष आप भाग्यवादी होंगे परन्तु जीवन में अनेक कठिन कार्यो को कर दिखायेंगे। नए साल में आपके जीवन में परिवर्तन की हवा बहेगी परन्तु आप सकारात्मक व सजग रहें। जरूरत से ज्यादा किसी पर विश्वास करना आपके लिए घातक सिद्ध हो सकता है। कुछ लोगों को किसी दुर्घटना का भय बना रह सकता है।

घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा

घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। जातक हर कार्य को बहुत ही चतुराई पूर्वक करेगा जिससे लोग आश्चर्यचकित हो सकते है। भाग्य के भरोसे न बैठे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। व्यर्थ की भागदौड़ आपको व्यथित कर सकते है। किसी स्त्री के प्रति लगाव उत्पन्न होगा। राजनैतिक लोगों के साथ उठने-बैठने का अवसर मिलेगा। नए विचार और नई सोच के साथ नए कार्यो का सृजन होगा। तार्किक बताओ से लोग आपसे प्रभावित होंगे।जो लोग इन क्षेत्रों से जुड़े है जैसे-इन्जीनियरिंग, वैज्ञाानिक खोज, ज्योतिष का कार्य, कर्मकाण्ड, वकालत, न्यायाधीश, खनिज विभाग, सेना में नौकरी, तकनीकी कार्य, कृषि कार्य, हार्स राइडिंग, पनडुब्बी, राजनीति आदि वे लोग खासरूप शनि के प्रभाव से प्रभावित रहेंगे।काली वस्तुओं का व्यापार जैसे- तिलहन, काले तिल आदि, ट्रांसपोर्ट का कार्य, मुर्गी पालन, लकड़ी का कार्य, बिजली का कार्य, लोहे का कार्य, शिल्प कला का कार्य, कृषि कार्य, वाहन की ऐजेन्सी, मोटर पाटर््स आदि के व्यवसाय करने वाले लोगों की प्रगति होगी किन्तु धीरे-धीरे।

  • करियर- मूलांक 08 वाले के लिए वर्ष की शुरूआत अच्छी नहीं कही जा सकती है, लेकिन मध्य से कुछ लोगों के करियर में प्रगति होने के आसार नजर आ रहे है।
  • बिजनेस- समय की नजाकत को ध्यान में रखकर ही व्यापार में बड़ा निवेश करने की कोशिश करें। छोटे-छोटे लाभों पर विशेष ध्यान दें। इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कम नजर आ रही है।
  • फाइनेंस-सोंची-समझी रणनीति के तहत किये निवेश में अच्छा लाभ होने के संकेत है। किसी के बहकावे में आकर निर्णय न ले अन्यथा आपका धन फॅस सकता है। सितम्बर के महीने में न ऋण लें और न ही किसी को ऋण देने की कोशिश करें।
  • हेल्थ-स्वास्थ्य के मामलें में किसी भी लापरवाही को नजरअंदाज न करें। क्योंकि सावधानी हटी और दुर्घटना घटी जैसी स्थिति भी हो सकती है। फरवरी व नवम्बर के माह में हार्ट रोगी विशेष ध्यान दें।
  • लव-अफेयर- कुछ लोगों का वर्ष के मध्य में ही ब्रेकअप होने के आसार है। वैसे तो सब सामान्य चलेगा लेकिन किसी तीसरे के हस्ताक्षेप से रिश्ते खराब हो सकते है, इसलिए आपसी विश्वास मजबूत रखें।
  • लकी मंथ-अप्रैल, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर व नवम्बर माह अनुकूल रहेंगे।
  • अनलकी मंथ-मूलांक 08 वालें लोगों के लिए जनवरी, मार्च व जून मास प्रतिकूल रहेंगे। अतः इन महीनों में सावधानी बरतें।

पढ़ें: साल 2019 के प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+