Year Prediction: मूलांक 06 वालों के लिए शुभ है साल 2019

मूलांक-6 ( 06, 15, 24): सुन्दर कलात्मक संगीत व साहित्य से आपको विशेष लगाव रहता रहेगा। आप कोई भी कार्य समय से करने में विश्वास रखते है इसलिए आपको आलसी लोग पसन्द नहीं आते है। आपको कुरूपता पसन्द नहीं है इसलिए आप कुरूप लोगों से ज्यादा नजदीकियां नहीं बढ़ाते है। प्रत्येक पर विश्वास न करें या फिर करें भी तो पहले उसका परीक्षण अवश्य कर लें।

 Year Prediction: मूलांक 06 वालों के लिए शुभ है साल 2019

वर्ष 2019 मूलांक 06 वालों के लिए सामान्य फलदायक ही कहा जा सकता है। मूलांक 06 वालों का स्वामी शुक्र है और वर्ष 2019 का स्वामी गुरू है। ये दोनों ग्रह आपस में समभाव रखते है यानि न ही शत्रु है और न ही मित्र। यह वर्ष आप लोगों के लिए कभी खुशी, कभी गुम जैसा माहौल प्रतीत करायेगा।

अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता

मोटापा ज्यादा होने की सम्भावना है, इसलिए आपको-अपने खान-पान पर विशेष सावधानी बरतनें की आवश्यकता है। आप प्रतिवाद की भावना में कभी न फॅसे अन्यथा अपने लक्ष्य ये भटक सकते है। आप-अपनी गल्तियों को सही साबित करने का प्रयास करते हैं, इस आदत में सुधार लाने का प्रयास करें। दूसरो के अनुभवों से लाभ उठाने की आदत डालें।परिवहन विभाग, पर्यटन विभाग, रेसलिंग, टीवी शो, थियेटर, भूर्गभ विभाग, उद्यान विभाग, समाज कल्याण, सचिवालय विभाग आदि क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है।रेस्टोरेन्ट, शिल्प कार्य, साहित्य, फिल्म विज्ञापन, परिवहन विभाग की ठेकेदारी, वस्त्रों का व्यापार, हीरे का बिजनेस, सौन्दर्य प्रसाधनों का कार्य, सफेद वस्तुओं का कार्य, खनिज कार्य, पेन्टिंग, निर्माण कार्य, आदि से सम्बन्धित व्यवसाय में कुछ के ठिकानों पर वर्ष 2019 में छापे पड़ सकते है या अन्य किसी प्रकार की हानि हो सकती है। इसलिए आप लोग सावधानी बरतें।

  • करियर-मूलांक 06 वालों के लिए नया साल उर्जावान एवं प्रगतिवान साबित होगा। जो भी सोंचे उसे तुरन्त कार्य रूप में परिवर्तित कर दें तभी आप नयें मुकाम हासिल कर पायेंगे।
  • बिजनेस-नया रोजगार शुरू करने वाले के लिए यह साल धनदायक साबित होगा बशर्ते योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की जरूरत हों। कुछ लोगों को अपने कर्मचारियों से अच्छे सम्बन्ध रखने होंगे तभी प्रगति की गाड़ी तेज दौड़ेगी।
  • फाइनेंस-आप शारीरिक व मानसिक श्रम से धन का अर्जन कर सकेंगे। कर्ज-ब्याज के लेन-देन में इस साल थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। कहीं पर अधिक धन लगाने से बचना होगा। वर्ष का उत्तरार्ध अच्छा रहेगा।
  • हेल्थ- इस वर्ष स्वास्थ्य से सम्बन्धति बुजुर्गो व छोटे बच्चों को काफी सावधानी बरतनी होगी। 40 उम्र पार जातक समय-समय पर अपना चेकअप कराते रहें। अर्थराइटिस व अस्थमा रोगियों को इस वर्ष विशेष सावधानी बरतनी होगी।
  • लव-अफेयर- प्रेमी वर्ग समय रहते अपने मतभेद दूर कर लें वरना जिद की जंग में दूरियाॅ अक्सर जीत जाती है। नव विवाहित जोड़ो को इस वर्ष खूब घूमने-फिरने का मौका मिलेगा। मार्च व जून का महीना प्रेमी युगल के लिए थोड़ा सा तनाव भरा रह सकता है।
  • लकी मंथ-मार्च, जून, सितम्बर व दिसम्बर महीने आपके लिए शुभ रहेंगे।
  • अनलकी मंथ-मूलांक 06 वाले जातकों के लिए जनवरी, फरवरी अप्रैल व नवम्बर महीने बहुत अच्छे नहीं कहे जा सकते है।

पढ़ें: साल 2019 के प्यार का राशिफल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+