Year Prediction: मूलांक 9 वालों के लिए बेहतरीन है साल 2019

मूलांक-9 (09, 18, 27)-इस वर्ष के अंक के राजा देव गुरू बृहस्पति है। गुरूदेव प्रतिभा, सम्मान, प्रतिष्ठा, महत्वाकांक्षा आदि के द्योतक है। मूलाॅक 09 का प्रतिनिधित्व मंगल ग्रह करता है। मंगल और गुरू की आपस में अच्छी पटती है क्योंकि गुरू शिक्षा का कारक व मंगल एनर्जी का द्योतक है। बगैर एनर्जी के शिक्षा व्यापाक अर्जन सम्भव नहीं है। आइये एक नजर डालते है मूलांक 09 वालों के लिए 2019 क्या लेकर आयेगा।अतः आने वाला नया साल मूलाक नौं वालों के लिए बेहतरीन रहेगा।

Year Prediction: मूलांक 9 वालों के लिए बेहतरीन है साल 2019

इस वर्ष कुछ लोगों को वाहन का सुख प्राप्त हो सकता है। जीवन साथी के सहयोग से भी लाभ मिलेगा द्य भाग्य आपके साथ रहेगा। कुछ लोग खुद में परिवर्तन महसूस करेंगे। रुके हुए कार्यो में सफलता मिलेगी। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कोई ऐसा जिसपर आप यकीन करते हैं आपको पूरा सच नहीं बताएगा।सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। आपकी प्रतिभा आपको सफलता की ओर अग्रसर करेगा। यात्रा का अवसर इस समय आपको प्राप्त हो सकता है। आप अपने किसी परिजन के कारण परेशान भी हो सकते है छात्रों को घूमने-फिरने का मौका मिलेगा।

भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी

इस मूलांक वाले लोग बहुत प्रतिभाशाली होते है। आपके सामने लोग मीठा बोलेंगे परन्तु आंखों से ओझल होते ही लोग पीठ पीछे आपकी आलोचना करेंगे। आपकी लेखन शैली सुन्दर होगी। आपके पास कुछ न हो परन्तु फिर भी आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में कमी नहीं आयेंगी।प्रशासनिक सेवा, बीटेक, गुप्तचर विभाग, आर्मी, आर0के0टेक्ट, भूगर्भ विभाग, फोटोग्राफी, समाज कल्याण, भूमि का क्रय-विक्रय, सचिवालय विभाग चिकित्सा क्षेत्र, आदि से सम्बन्धित जुड़े लोगों के करियर में उठा-पटक की स्थिति बनी रहेगी।सर्जरी का सामान, कोर्ट-कचहरी, ठेकेदारी, मेडिकल की दुकान, धर्म उपदेशक, औषधि निर्माण कारखाना, आदि इन क्षेत्रों में व्यवसाय करने वाले लोगों का बिजनेस अच्छा फले-फूलेगा।

  • करियर- जितना बड़ा संघर्ष उतनी बड़ी सफलता। इस वर्ष किये प्रयास सार्थक सिद्ध होंगे। आपकों अपनी मेहनत का पूरा श्रेय मिलेगा बर्शेते धैर्य बनायें रखने की जरूरत है। मार्च व सितम्बर के महीनें में कुछ लोगों का प्रमोशन हो सकता है।
  • बिजनेस- वर्ष का प्रारम्भ बिजनेस के लिए लकी रहेगा किन्तु मध्य में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।रोजी व रोजगार में प्रगति के रास्ते बनते रहेंगे। व्यापारी वर्ग अपने समय की कीमत समझने की कोशिश करें।
  • फाइनेंस- आर्थिक मामलों में लाभ होगा किन्तु अधिक कर्ज लेने से बचना होगा। जुलाई के महीने में सोंच-समझकर निवेश करने की जरूरत है अन्यथा हानि हो सकती है। कुछ लोगों का बैंक से कर्ज लेने का प्रस्ताव फाइनल हो सकता है। धन के मामलें में यह वर्ष आपके लिए लकी साबित होगी। कई अन्य स्रोतों से भी धन लाभ होने के संकेत है। फाइनेंस सेक्टर से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत नजर है।
  • हेल्थ-इस वर्ष कुछ लोगों को रक्त से सम्बन्धित दिक्कतें हो सकती हैं, इसलिए अपने खान-पान पर विशेष ध्याद दें। परिवार या रिश्तेदारों की वजह से अस्पताल का आना-जाना लगा रह सकता है।
  • लव-अफेयर-अनावश्यक बातों पर डिस्कशन करना उचित नहीं है। नयें लोग अपने साथी से मार्च के महीने में प्रपोज करेंगे तो उन्हें पाॅजीटव जवाब मिलेगा। पुराने पे्रमी जोड़े बेवजह अपने साथी के उपर टीका-टिप्पणी न करें अन्यथा ब्रेकअप की नौबत आ सकती है।
  • लकी मंथ-मूलांक 09 वालें जातकों के लिए मार्च, जून, सितम्बर व दिसम्बर माह लकी साबित हो सकते है।
  • अनलकी मंथ-फरवरी, अगस्त व नवम्बर महीनों में थोड़ा सावधान रहना होगा वरना हानि हो सकती है।

पढ़ें: साल 2019 के प्यार का राशिफल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+