Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Nav Samvatsar 2078: मूलांक 8 सही मार्ग पर चलेंगे तो परेशानी नहीं आएगी

नई दिल्ली. 19 अप्रैल। हिंदू नव संवत्सर 2078 का प्रारंभ 13 अप्रैल से हुआ है। अंक ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो वर्ष का मूलांक 8 हुआ। इसके स्वामी शनिदेव हैं। अर्थात् यह संवत्सर न्यायप्रिय, सत्य के मार्ग पर चलने वालों के लिए शुभ होगा। अंक ज्योतिष के अनुसार इस नव संवत्सर का मूलांक 1 से लेकर 9 तक पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं।

मूलांक 8 सही मार्ग पर चलेंगे तो परेशानी नहीं आएगी

मूलांक 8 : जिन लोगों को जन्म किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 होता है। मूलांक 8 का स्वामी शनि है, जबकिसंवत्सर का मूलांक भी 8 है। इस लिहाज से देखा जाए तो यह वर्ष मूलांक 8 वालों का साल है। आप उत्तरोत्तर तरक्की करते जाएंगे। सर्वत्र सफलताएं अर्जित करेंगे, लेकिन यहां विशेष ध्यान रखने वाली बात यह है किशनि न्यायाधीश है, यह बात बिलकुल न भूलें। यदि गलत राह पर जाएंगे या किसी को नुकसान पहुंचाएंगे, किसी के धन और स्त्री पर बुरी नजर डालेंगे तो बुरा परिणाम भी भुगतना पड़ सकता है। इसलिए आपको विशेष रूप से सतर्क रहते हुए कार्य करना है।

करियर : यह वर्ष करियर में तरक्की वाला तो रहेगा, लेकिन प्रारंभ में काफी उतार-चढ़ाव देखने पड़ सकते हैं। स्थायित्व में कमी अनुभव करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अपने उच्च अधिकारियों ने इंजीनियरिंग, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबार और इन्हीं से जुड़ी नौकरियों में अच्छे लाभ के अवसर आएंगे।

आर्थिक : भूमि, भवन, प्रॉपर्टी की खरीदी बिक्री से लाभ अर्जित करेंगे। शेयर मार्केट, कमोडिटी बाजार से लाभ की उम्मीद है। खर्च अधिक होगा। फिजूलखर्ची को रोकना होगा। आकस्मिक रूप से बड़ी धनराशि की आश्यकता लग सकती है। सतर्क रहें।

स्वास्थ्य : अत्यधिक क्रोध के कारण कई तरह की शारीरिक परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। पुराने और जीर्ण रोग खतरनाक साबित हो सकते हैं। कमर से निचले हिस्से के रोग परेशान करेंगे। सही खानपान रखें।

परिवार : पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। मनमुटाव दूर होगा। परिवार के बुजुर्गो का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी परेशानी में पूरा परिवार साथ खड़ा होगा। जीवनसाथी की चिंताएं दूर होंगी। आपसी प्रेम बढ़ेगा। नए प्रेम संबंध प्राप्त हो सकते हैं।

उपाय : पांच मुखी रूद्राक्ष की माला धारण करें। शिव आराधना करें।

नोट: मूलांक 9 वालों के बारे में जानने के लिए मंगलवार का इंतजार कीजिए।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+