Jupiter Effect 2026: गुरु के दिन से हो रहा है नए साल का आगाज, इन दो राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम
Jupiter Effect 2026 : साल 2026 की शुरुआत गुरुवार से होने जा रही है, ज्योतिष शास्त्रियों ने इसे बेहद शुभ कहा है क्योंकि साल 2026 के राजा देवगुरु बृहस्पति ही हैं , आपको बता दें कि गुरु को ज्ञान, धर्म, भाग्य, धन, संतान और विस्तार का कारक ग्रह कहा जाता है। जब गुरु मजबूत स्थिति में होता है तो जीवन के लगभग हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं इसलिए नया साल शुभ फल का सूचक है।
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक वर्ष 2026 में गुरु ग्रह की चाल और उसकी शुभ दृष्टि कई राशियों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलेगी। खासतौर पर यह वर्ष शिक्षा, करियर, विवाह, धन-संपत्ति और आध्यात्मिक उन्नति के लिए बेहद शुभ साबित होगा।

हालांकि सभी राशियों पर गुरु का प्रभाव पड़ेगा, लेकिन दो राशियां ऐसी हैं जिन्हें पूरे साल जबरदस्त लाभ मिलने के योग हैं और वो हैं धनु और मीन।
धनु राशि पर मेहरबान रहेंगे वृहस्पति (Jupiter Effect 2026)
गुरु ग्रह धनु राशि के स्वामी हैं, इसलिए 2026 धनु राशि वालों के लिए स्वर्णिम वर्ष साबित हो सकता है। इन राशिवालों को करियर में तरक्की और नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। अगर ये लोग नौकरी बदलते हैं इन्हें हाई सैलरी मिल सकती है और नहीं तो मौजूद नौकरी में भी प्रमोशन के योग हैं। बिजनसे करने वाले लोगों के व्यापार में विस्तार हो और बड़ा लाभ हो सकता है। धन संचय बढ़ेगा, निवेश से फायदा होगा। विवाह और संतान सुख के योग भी नजर आ रहे हैं। इस राशि के लोग अगर विदेश जाना चाहते हैं तो इस साल उनकी ये मंशा पूरी हो सकती है।
मीन राशि को मिलेगी मानसिक शांति (Jupiter Effect 2026)
मीन राशि भी गुरु की ही राशि है, इसलिए 2026 में मीन राशि वालों पर गुरु विशेष रूप से मेहरबान रहेंगे। ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पारिवारिक जीवन में सुख-शांति चलेगी। प्रेम संबंधों में स्थिरता बनी रहेगी। विवाह के इच्छुक लोगों के लिए भी शुभ योग हैं, इनकी शहनाई बज सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और जीवन में स्थिरता और सकारात्मकता आएगी।
वैसे गुरु का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक ही रहेगा ये सभी राशियों निम्नलिखित प्रभाव डालेंगे...।
- जातकों में आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी।
- जातकों को पुराने रोगों से राहत मिलेगी।
- जातकों के ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि।
गुरु की कृपा पाने के उपाय (Jupiter Effect 2026)
- गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें
- केले के पेड़ की पूजा करें
- ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप
- जरूरतमंदों को पीली वस्तुओं का दान करें।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications