Gold: क्या खरमास में सोना खरीदने से हो जाती है जिंदगी बर्बाद? क्या टूटता है दुखों का पहाड़?
Gold and Kharmas: सोमवार को स्पॉट गोल्ड $4,383.73 प्रति औंस के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, इसकी वजह है लगातार सेफ-हेवन डिमांड और डॉलर का कमजोर होना, हालांकि सोने के इस रेट के बाद भी ज्वैलर्स खुश नहीं हैं क्योंकि क्योंकि रिकॉर्ड कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीदारी कम हो गई है।
यूपी के प्रतापगढ़ जिले के मशहूर ज्वैलर बब्बू सोनार उर्फ राजाराम (रानीगंज) ने वनइंडिया हिंदी से बात करते हुए कहा कि 'रिकॉर्ड कीमतों के कारण ग्राहकों की खरीदारी कम हो गई है जिससे छोटे ज्वैलर्स का काम प्रभावित हुआ है। मध्यवर्गीय ग्राहक दूर हो गए हैं और सबसे बड़ी बात इस वक्त खरमास चल रहा है, जिसकी वजह से मार्केट प्रभावित है।'

खरमास में सोना खरीदना वर्जित है (Gold and Kharmas)
आपको बता दें खरमास का माह 16 दिंसबर से शुरू हुआ है और ये 14 जनवरी 2026 तक रहेगा। यह समय सूर्य के धनु या मीन राशि में गोचर करने पर लगता है। खरमास के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, सगाई जैसे शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं। इसी परंपरा के अनुसार इस अवधि में सोना खरीदना भी शुभ नहीं माना जाता। कुछ लोग सोचते हैं कि खरमास में सोना खरीदने से जातक के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है, हालांकि ये केवल एक अंधविश्वास है, दरअसल इसके बारे में ज्योतिष शास्त्र कुछ और बातें कहता है।
खरमास में Gold क्यों नहीं खरीदा जाता?
सूर्य की कमजोर स्थिति: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब सूर्य धनु या मीन राशि में प्रवेश करता है तो उसकी शक्ति कमजोर मानी जाती है। सूर्य को आत्मा, तेज, सम्मान और समृद्धि का कारक माना गया है।सोना भी सूर्य का ही प्रतीक है, कमजोर सूर्य के समय सोना खरीदना लाभ के बजाय हानि का संकेत माना जाता है।
खरमास को अशुभ काल माना जाता है
शुभ कार्यों पर रोक: खरमास को अशुभ काल माना जाता है। इस दौरान नए कार्यों की शुरुआत, निवेश या कीमती वस्तुओं की खरीद वर्जित होती है। सोना लक्ष्मी और समृद्धि का प्रतीक है, अशुभ काल में इसकी खरीद से आर्थिक अस्थिरता आ सकती है।
धार्मिक मान्यताएं: पुराणों के अनुसार खरमास के समय देवता योग निद्रा में रहते हैं। ऐसे में कोई भी शुभ कर्म पूर्ण फल नहीं देता।सोना खरीदना एक मंगल कार्य है, इसलिए इस समय इसे टालने की परंपरा है।
पारिवारिक कलह पैदा होती है: मान्यता है कि खरमास में खरीदा गए सोने से वैवाहिक जीवन में तनाव पैदा होता है, पारिवारिक कलह पैदा होती है और धन संबंधी बाधाएं भी सामने आती हैं।
DISCLAIMER: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। वनइंडिया लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है इसलिए किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले कृपया किसी जानकार ज्योतिष या पंडित की राय जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications