Chandra Grahan Sleep Effects: क्या चंद्र ग्रहण में सोने से भुगतना पड़ता है बुरा अंजाम? नींद उड़ा देगा ये सच
Chandra Grahan Sleep Effects: आज यानि 7 सितंबर 2025 की रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) दिखने वाला है। मान्यता है कि इस दौरान अगर आप सोते हैं, तो आपको बुरा अंजाम भुगतना पड़ सकता है। लेकिन क्या यह सच है या सिर्फ पीढ़ियों से चला आ रहा भ्रम? आइए जानते हैं कि विज्ञान और परंपरा इस रहस्य पर क्या कहती है।
खगोल वैज्ञानिकों (Astronomers) के अनुसार, यह पूर्ण चंद्र ग्रहण (Total Lunar Eclipse) भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई देगा।

कब से कब तक रहेगा चंद्र ग्रहण?
ग्रहण 7 सितंबर रात 8:58 बजे से शुरू होगा। ब्लड मून (Blood Moon) का समय रात 11:00 बजे से 12:22 बजे तक रहेगा। ग्रहण के खत्म होने का समय 8 सितंबर सुबह 2:25 बजे तक का है। करीब 82 मिनट तक चांद पूरी तरह लाल रंग का नजर आएगा- इसे ही 'ब्लड मून' कहा जाता है।
चंद्र ग्रहण में सोने से क्या प्रभाव पड़ता है?
प्राचीन मान्यताओं में कहा गया है कि ग्रहण के दौरान नींद लेना अशुभ होता है। जबकि साइंस कहता है कि ग्रहण सिर्फ एक प्राकृतिक घटना है। हालांकि, फुल मून (पूर्णिमा) और नींद का सीधा संबंध है। इस समय चांद की रोशनी तेज होती है, जो नींद लाने वाले हार्मोन मेलाटोनिन (Melatonin) को कम कर देती है। यही वजह है कि बहुत से लोग पूर्णिमा या ग्रहण की रात बेचैन महसूस करते हैं और गहरी नींद नहीं ले पाते।
Chandra Grahan 2025: आज रात का आसमान बनेगा खास! साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखेगा?
मनोवैज्ञानिक और सांस्कृतिक असर
कई संस्कृतियों में चंद्र ग्रहण को रहस्यमय और डरावना माना गया है। कुछ लोग इसे बुरे सपनों, अनहोनी या मानसिक तनाव से जोड़ते हैं। यही सोच नींद को प्रभावित करती है। असल में जब लोग मानते हैं कि ग्रहण के दौरान सोना नुकसानदायक है, तो डर और तनाव की वजह से उन्हें बेचैनी, बुरे सपने और नींद की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
How to Watch Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण कैसे देखें? इन ट्रिक्स से हर नजारा बन जाएगा यादगार
तो क्या करना चाहिए ग्रहण की रात?
वैज्ञानिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण में सोना नुकसानदायक नहीं है। लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं, तो थोड़ी तैयारी कर लें:
- ग्रहण से पहले एक पावर नैप लें ताकि नींद की कमी न हो।
- ग्रहण देखने के बाद लाइट्स कम रखें और रिलैक्सिंग म्यूजिक या मेडिटेशन करें।
- अगर आप अंधविश्वास से दूर रहेंगे, तो चंद्र ग्रहण आपके लिए बस एक शानदार खगोलीय नजारा रहेगा।
यानी सच यह है कि चंद्र ग्रहण में सोना नुकसानदायक नहीं, लेकिन परंपरा और मनोवैज्ञानिक असर आपकी नींद उड़ा सकता है। अगर आप तैयारी करेंगे, तो यह रात आपके लिए एक सुपर नजारा और यादगार अनुभव बनेगी।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications