How to Watch Chandra Grahan: चंद्र ग्रहण कैसे देखें? इन ट्रिक्स से हर नजारा बन जाएगा यादगार
How to Watch Chandra Grahan: आज यानि 7 सितंबर की रात को आकाश में ऐसा दृश्य देखने को मिलेगा जो किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा। चंद्रमा पूरी तरह पृथ्वी की छाया में डूबेगा और लाल रंग में चमकते हुए ब्लड मून बन जाएगा। एशिया, यूरोप और पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के करोड़ों लोग इसे देखेंगे।
चंद्र ग्रहण को केवल देखना और इस दौरान हर एक डिटेल को नजदीक से महसूस करना दोनों में बड़ा फर्क है। लोग बस कहते हैं, 'चंद्र ग्रहण है', लेकिन धरती से इस अद्भुत खगोलीय नजारे को करीब से अनुभव करने का मौका कुछ ही लोगों को मिलता है......आइए जानते हैं कि इस खगोलीय घटना को भारत में साफ और शानदार तरीके से कैसे देखा जा सकता है।

क्यों लाल दिखाई देगा चंद्रमा?
चंद्रमा का रंग इस दौरान पृथ्वी के वातावरण पर निर्भर करता है। सूर्य की रोशनी पृथ्वी के वातावरण से होकर गुजरती है और केवल लाल किरणें चंद्रमा तक पहुंचती हैं। यही वजह है कि यह नजारा इतना अद्भुत और यादगार लगता है। इस ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होगा, जिससे यह सामान्य से थोड़ा बड़ा और- और भी शानदार दिखाई देगा।
How to Watch Chandra Grahan: कैसे देखें चंद्र ग्रहण?
कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप इस नजारे को और भी यादगार बना सकते हैं:
- सही जगह चुनें- खुले आसमान वाला क्षेत्र चुनें, जहां किसी तरह की बिल्डिंग या पेड़ की छाया न हो। शहर की तेज रोशनी (Light Pollution) से दूरी बनाना बेहतर है।
- सही समय जानें- ग्रहण के शुरुआत (Partial Phase) से लेकर पूरे दिखाई देने तक का पूरा समय देखें।
पूर्ण ग्रहण (Totality) 7-8 सितंबर 2025 की रात को 11:00 बजे (IST) से शुरू होकर रात 12:22 बजे तक रहेगा, जो लगभग 82 मिनट तक चलेगा। - आरामदायक स्थिति में रहें- कुर्सी या ब्रेक लेने वाली जगह पर बैठें। नजारे का पूरा आनंद लेने के लिए धैर्य रखें।
- दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल (Optional)- नग्न आंखों से भी ग्रहण देखा जा सकता है, लेकिन अगर आप एक-एक नजारा (Details) देखना चाहते हैं तो दूरबीन या टेलीस्कोप मदद करेगा।
- कैमरा सेटअप करें (Optional) - अगर यादगार फोटो लेना चाहते हैं, तो कैमरा या स्मार्टफोन को ट्राइपॉड पर सेट करें।
- मौसम और बादलों पर ध्यान दें- यदि आसमान में बादल हैं तो नजारा पूरी तरह साफ नहीं दिख सकता। मौसम की रिपोर्ट पहले से चेक करें।
- ऑनलाइन लाइव देखें- अगर बाहर नहीं जा सकते, तो किसी विश्वसनीय साइट्स पर लाइवस्ट्रीम भी देख सकते हैं।
क्यों खास होता है ये नाजारा देखना?
यह अवसर हमें प्राकृतिक दुनिया से जुड़ने का एक दुर्लभ मौका देता है। ब्लड मून सिर्फ एक खगोलीय घटना नहीं, बल्कि आंखों के सामने खुलने वाला जादुई नजारा है।
क्या देखने के लिए किसी खास उपकरण की जरूरत है?
नहीं, इसे साधारण आंखों से देखा जा सकता है।
ब्लड मून क्यों कहा जाता है?
क्योंकि पूर्ण ग्रहण के दौरान चंद्रमा लाल या नारंगी रंग में दिखाई देता है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications