Chandra Grahan 2025 Mantra: चंद्र ग्रहण के समय इन मंत्रों का करें जाप, तरक्की और सुख-शांति का मिलेगा वरदान!

Chandra Grahan 2025 Mantra: 7 सितंबर 2025 की रात आकाश में एक खास खगोलीय नजारा दिखने वाला है। यह भाद्रपद पूर्णिमा का दिन भी है, और साथ ही पितृ पक्ष की शुरुआत भी हो रही है। इस दिन से पूर्वजों को समर्पित श्राद्ध और तर्पण की परंपरा भी शुरू होती है। वहीं, साल का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण भारत में नजर आने वाला है।

ज्योतिषियों के अनुसार, इस चंद्र ग्रहण में राहु और केतु का प्रभाव अधिक रहेगा, इसलिए इस रात का महत्व हर घर और हर व्यक्ति के लिए खास है।

Chandra Grahan Mantras

चंद्र ग्रहण के दौरान मंत्र जाप (Chandra Grahan Mantras)
चंद्र ग्रहण के समय शुभ कर्मों से परहेज करना चाहिए, लेकिन मंत्र जाप करने की सलाह दी जाती है। इस दौरान आप इन मंत्रों का जप कर सकते हैं:

  • ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः
    लाभ- यह मंत्र चंद्रमा की नकारात्मक ऊर्जा को कम करने और मानसिक शांति के लिए जपा जाता है।
  • ॐ सोमाय नमः

लाभ- चंद्र देव की कृपा पाने और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाने के लिए।

  • ॐ नमः शिवाय

लाभ- यह मूल मंत्र हर प्रकार के ग्रह दोषों और अशुभ प्रभावों से रक्षा करता है।

  • ॐ चंद्रमसे नमः

लाभ- चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा को संतुष्ट करने और सौभाग्य बढ़ाने के लिए।

  • चंद्र देव के 108 नामों का जाप

लाभ- धार्मिक मान्यता है कि चंद्र देव के 108 नामों का जाप करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और सभी नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।

किस राशि के लोग क्या दान करें?

चंद्र ग्रहण के दौरान अलग-अलग राशियों के लिए दान का विशेष महत्व है।

  • मेष राशि: लाल मसूर दाल और सफेद चीज का दान
  • वृषभ राशि: दूध, दही या चावल का दान
  • मिथुन राशि: हरे कपड़े और फल का दान
  • कर्क राशि: मिश्री और दूध का दान
  • सिंह राशि: गुड़ का दान
  • कन्या राशि: हरी मूंग का दान
  • तुला राशि: दूध, चावल और घी का दान
  • वृश्चिक राशि: लाल चीज का दान
  • मकर राशि: काले तिल का दान
  • कुंभ राशि: काले तिल और तेल का दान
  • मीन राशि: हल्दी का दान

सूतक और ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण का सूतक लगभग 9 घंटे पहले शुरू होगा। इस दौरान अन्न ग्रहण और शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए। ग्रहण की अवधि में मंत्र जाप करने और गुरू मंत्र का जाप करने से सिद्धि और निरोगी स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

Chandra Grahan 2025: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?

  • पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे
  • उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ
  • दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि
  • पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी
  • सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर, रायपुर

Chandra Grahan 2025: भारत में ग्रहण की टाइमिंग क्या होगी?

  • स्पर्श (आरंभ): रात्रि 9:57 बजे
  • मध्य: रात्रि 11:41 बजे
  • मोक्ष (समापन): रात्रि 1:27 बजे (8 सितंबर)
  • सूतक काल: दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर 1:27 बजे तक

अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। वनइंडिया हिंदी इन उपायों का समर्थन नहीं करता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+