Chandra Grahan 2025: आज रात का आसमान बनेगा खास! साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में कहां-कहां दिखेगा?
Chandra Grahan 2025: आज यानि 7 सितंबर की रात का आसमान बेहद खास होने वाला है। रात के अंधेरे में चांद लाल रंग का नजर आएगा और पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं होगा। वैज्ञानिक इसे ब्लड मून (Blood Moon) कहते हैं और दुनिया के कई हिस्सों में ये नजारा साफ-साफ देखा जा सकेगा।
एक बड़ा सवाल ये है कि भारत में ये नजारा दिखेगा या नहीं? और अगर दिखेगा तो किन-किन शहरों में देखा जा सकता है? आइए जानते हैं... और हां, कुछ जगहें ऐसी हैं जहां यह दृश्य बिल्कुल यादगार होने वाला है!

चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी सीधे सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और अपनी छाया से चांद को ढक लेती है। इस दौरान चांद गायब नहीं होता, बल्कि लाल या तांबे (Coppery) रंग का चमकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को मोड़ देता है और नीली रोशनी छंट जाती है, सिर्फ लाल किरणें चांद तक पहुंचती हैं।
Chandra Grahan 2025: कब लगेगा ये चंद्र ग्रहण?
- 7 सितंबर की रात ये खास खगोलीय घटना होगी।
- पहले आंशिक (Partial) चंद्रग्रहण शुरू होगा, जब पृथ्वी की छाया धीरे-धीरे चांद पर बढ़ेगी।
- उसके बाद आएगा वो वक्त जब पूरा चांद पृथ्वी की छाया में होगा और लाल रंग से चमकेगा।
- ये चरण एक घंटे से ज्यादा चलेगा, जिससे लोगों को साफ नजारा देखने का मौका मिलेगा।
Chandra Grahan 2025: दुनिया में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
यह चंद्रग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में पूरी तरह से नजर आएगा। जहां चंद्रग्रहण को देखा जा सकता है उनमें भारत, एशिया के अधिकांश देश, यूरोप, अफ्रीका और साउथ अमेरिका शामिल हैं। इसके अलावा हवाई (Honolulu), लिस्बन और रियो डी जेनेरियो में आंशिक रूप से नजर आएगा।
Chandra Grahan 2025: भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण?
- पश्चिम भारत: मुंबई, अहमदाबाद, पुणे
- उत्तर भारत: दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर, लखनऊ
- दक्षिण भारत: चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोच्चि
- पूर्व भारत: कोलकाता, भुवनेश्वर, गुवाहटी
- सेंट्रल भारत: भोपाल, नागपुर, रायपुर
Chandra Grahan 2025: भारत में ग्रहण की टाइमिंग क्या होगी?
- स्पर्श (आरंभ): रात्रि 9:57 बजे
- मध्य: रात्रि 11:41 बजे
- मोक्ष (समापन): रात्रि 1:27 बजे (8 सितंबर)
- सूतक काल: दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर 1:27 बजे तक
चंद्रग्रहण से जुड़ी मान्यताएं
भारत और दुनिया की कई संस्कृतियों में Blood Moon को बदलाव या बड़े संकेत के रूप में देखा जाता है। हालांकि विज्ञान इसे साफ तौर पर समझा चुका है, लेकिन फिर भी लोगों में इसके लिए एक अलग ही उत्सुकता और रहस्य बना रहता है।
कैसे देखें Blood Moon?
अगर आप इस खगोलीय घटना को और बेहतर तरीके से देखना चाहते हैं, तो ये टिप्स याद रखें:
- मौसम पर नजर रखें क्योंकि बादल इसका मजा बिगाड़ सकते हैं।
- शहर की भीड़भाड़ और लाइट से दूर जाएं, ताकि आसमान साफ दिखे।
- दूरबीन या टेलीस्कोप का इस्तेमाल करें, इससे चांद की सतह के डिटेल्स भी नजर आएंगे।
- सबसे खास बात-लूनर इक्लिप्स को बिना किसी स्पेशल ग्लास या चश्मे के देख सकते हैं।
-
मौत से हुआ सामना? दुबई से हैदराबाद लौटीं सानिया मिर्जा, आपबीती सुनाते हुए बयां किया दर्द -
'बच्चे के लिए किसी के साथ भी सो लूंगी', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit का शॉकिंग बयान, लोग बोले- ये बाजार में -
Parliament session: 'मोहब्बत हमसे, शादी मोदी से', राज्यसभा में बोले खड़गे, वायरल हुआ PM का रिएक्शन -
LPG Cylinder: कमर्शियल गैस सिलेंडर पर सरकार का चौंकाने वाला फैसला, आज से बदल गए नियम! -
Donald Trump Iran War: टूट के कगार पर NATO? ट्रंप ने सरेआम यूरोप को कहा 'धोखेबाज', आधी रात को लिया बड़ा फैसला -
Gold Rate Today: थमी सोने की रफ्तार, कीमतों में जबरदस्त गिरावट! खरीददारी से पहले चेक कर लें लेटेस्ट रेट -
Silver Price Today: चांदी की कीमतें क्रैश! मार्च महीने में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट, कितना हुआ सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: अचानक पलटा ट्रेंड! सोने में जोरदार उछाल, दिल्ली से पटना तक आज 22K-24K गोल्ड का ताजा भाव -
LPG सिलेंडर के लिए e-KYC क्या सभी कस्टमर्स के लिए अनिवार्य है? पेट्रोलियम मंत्रालय का आया बड़ा बयान -
Saudi Arabia Eid Ul Fitr 2026 : सऊदी अरब में 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद, भारत में कब दिखेगा चांद? -
Iran Vs America: ईरान के बाद अब चीन पर कहर बनकर टूटेंगे ट्रंप! अमेरिकी रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप -
Silver Price Today: चांदी एक झटके में 4000 हुई महंगी,दिल्ली में 9000 टूटी, 10 ग्राम से 1 किलो तक का ताजा भाव












Click it and Unblock the Notifications