सिंहस्थ कुंभ मेला से जुड़ी कथा एवं महत्वपूर्ण बातें
[पं. अनुज कुमार शुक्ल] अप्रैल-मई में मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ मेला आयोजित हो रहा है। यह मेला हर 12 वर्ष में एक बार यहां लगता है। उज्जैन की तरह ही हरिद्वार, इलाहाबाद व नासिक में भी इसी प्रकार का मेले का आयोजन होता है। इन चारों जगहों पर अलग-अलग समय में कुंभ मेला लगता है।

उज्जैन और नासिक में लगने वाले मेले को सिंहस्थ कहा जाता है। जब सूर्य मेष राशि में और गुरू सिंह राशि में होता ,है तब उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेले का आयोजन होता है।
सिंहस्थ कुंभ की पौराणिक कथा
श्री स्वामी शंकराचार्य जी के साथ भी महाकुम्भ का ऐतिहासिक सम्बन्ध है। श्री स्वामी आद्यशंकराचार्य जी महराज जी जब अपने विरोधियों को परास्त करने के लिए भारत भ्रमण पर कर रहे थे, तब उनकी शिष्य मण्डली में निरन्तर वृद्धि हो रही थी, तो उन्होने उन लाखों अपने उत्साही शिष्यों को आज्ञा दी कि तुम सभी लोग देश के कोने-कोने में पहुंचकर धर्म प्रचार का कार्य सम्पन्न करो।
पढ़ें- सिंहस्थ कुंभ 2016 का पूरा कार्यक्रम
स्वामी जी के इस आदेश से शिष्यों ने उदास होकर जिज्ञासा की कि अब हम श्री चरणों का साक्षात्कार फिर कब, कैसे और कहां प्राप्त करेंगे। साथ ही अपने साथी, सहपाठी और सन्यासी वर्ग से फिर कैसे साक्षात्कार हो सकेगा?
सिंहस्थ कुंभ मेला
इस पर स्वामी जी ने कहा कि आप सभी उज्जैन के कुम्भ पर्व में एकत्रित हो सकते हैं। तदनुसार सन्यासी मण्डल अपने प्रचार कार्य में निरत होकर प्रति चैथे वर्ष इन निश्चित सथानों पर एकत्रित होने लगे।
कब-कब होता है और महाकुम्भ?
- जब सूर्य और चन्द्रमा मकर राशि में तथा गुरू वृष राशि में आते हैं, तो प्रयाग में भव्य महाकुम्भ होता है।
- जब कुम्भ राशि में गुरू हो एंव सूर्य मेष राशि में व चन्द्रमा धनु राशि में होता है, तब हरिद्वार में कुम्भ का आयोजन होता है।
- सिंह राशि में गुरू और सूर्य एंव चन्द्र कर्क राशि में भ्रमण करते है, तब नासिक (पंचवटी) में कुम्भ मेले का आयोजन होता है।
- जब सिंह राशि में गुरू तथा सूर्य व चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करें, इस योग में अवनितकापुरी (उज्जैन) में कुम्भ के पर्व को मनाया जाता है।
इस महापर्व के अनादिकाल से प्रवाह रूप में परिवर्तित सिद्ध हो जाने पर भी इसके साथ कुछ ऐतिहासिक कथायें सम्बन्धित है, जो निम्न दो मुख्य है-
विष्णुयोग मीमांसा, योगसार सहिंता तथा धर्म साधन के अनुसार गंगास्थिति समय मीमांसा आदि ग्रन्थों ऐतिहासिक दृष्टि से इस प्रकार उल्लेख मिलता है।
सूर्य, चन्द्र और गुरू ने की थी अमृत कलश की रक्षा-
अमृत घट की रक्षा के समय सूर्य, चन्द्र और गुरू जिन राशियों में स्थित थे, उसी राशि पर इन तीनों के होने पर अब तक उक्त चारों पुण्य क्षेत्रों में कुम्भ महापर्व का स्नान होता है। गुरू बृहस्पति ने राक्षसों से अमृत कुम्भ की रक्षा की, सूर्य ने घड़े को फूटने से बचाया और चन्द्रमा ने घटस्थ अमृत को गिरने से बचाया, इसी कारण इन तीनों ग्रहों का कुम्भ महापर्व से गहरा सम्बन्ध है।












Click it and Unblock the Notifications