ज्‍योतिष की भविष्‍यवाणी हुई सच, बराक ओबामा जीते

Barack Obama
बैंगलोर। वनइंडिया के ज्‍योतिषाचार्य पंडित अनुज के शुक्‍ला की भविष्‍यवाणी एक बार फिर सच हुई। बराक ओबामा ने रोमनी को भारी अंतर से हराते हुए एक बार फिर राष्‍ट्रपति पद पर कब्‍जा कर लिया है। ओबामा एक बार फिर व्‍हाइट हाउस से दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश की कमान संभालेंगे।

ज्‍योतिषीय गणना के आधार पर हमारे ज्‍योतिषाचार्य ने 3 नवंबर को यह भविष्‍यवाणी की थी कि बराक ओबामा का जन्म कन्या लग्न में हुआ है, जो एक द्विस्वभाव राशि है। इसलिए ओबामा परिस्थितियों के अनुसार अपने-आपको ढालने की कला में निपुण है। इसकी दूसरी राशि मिथुन दशम भाव का प्रतिनिधित्व कर रही है। द्वितीयेष एंव भाग्येष होकर शुक्र राज्य एंव उच्च पद के संकेतक भाव दशम भाव पर अपना कब्जा जमाये हुये है। समय कुण्डली में दशम भाव में सिंह राशि स्थित है। जिसका स्वामी सूर्य बारहवें भाव में बैठा है। बारहवें भाव का सूर्य कठिन से कठिन परिस्थितियों में विजय दिलाने में सक्षम होता है।

रोमनी के काल चक्र ने उनका साथ नहीं दिया

संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी रिपब्लिकन उम्मीदवार मिट रोमनी का जन्म लग्न वृष है, जो समय कुण्डली में सप्तम स्थान में स्थित है एंव इसकी दूसरी राशि तुला द्वादष भाव का प्रतिनिधित्व कर रही है। ये दोनों स्थितियां शुभ नहीं कही जा सकती हैं। वर्तमान में रोमनी की कुंडली में शुक्र की महादषा में मंगल का अंतर एंव शुक्र का ही प्रत्यन्तर चल रहा है।

शुक्र लग्नेष व षष्ठेष होकर लाभ में बुध के साथ संग्रस्थ है तथा जिसकी सप्तम दृष्टि पंचम भाव पर पड़ रही है। जिस कारण रोमनी को जनता का समर्थन व सहयोग प्राप्त होगा किन्तु गोचर में शुक्र नीच का होकर भ्रमण कर रहा है, इसलिए अन्तिम व निर्णायक समय में चुनाव परिणाम रोमनी के पक्ष में आते नहीं रहे।

इससे पहले भी कई भविष्‍यवाणियां हुईं सच

हमारे ज्‍योतिष ने इससे पहले उत्‍तर प्रदेश विधान सभा चुनाव के पहले ही समाजवादी पार्टी की सरकार बनने की भविष्‍यवाणी की थी। यही नहीं मायावती का फिर से मुख्‍यमंत्री बनने का सपना अधूरा रह जायेगा, यह भविष्‍यवाणी भी हमारे ज्‍योतिष ने की। इसके अलावा हमारे ज्‍योतिष ने पहले ही कह दिया था कि डा. दिनेश शर्मा लखनऊ के मेयर बनेंगे। क्रिकेट विश्‍वकप के दौरान भी हमारे ज्‍योतिष ने भारतीय टीम के जीतने की भविष्‍यवाणी की थी। इंडियन प्रीमियर लीग के पांचवें सत्र में भी हमारे ज्‍योतिष ने पहले ही ज्‍योतिषीय गणना के आधार पर कोलकाता नाइट राइडर्स के जीतने की भविष्‍यवाणी की थी। ये सभी भविष्‍यवाणियां सच हुईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+