भविष्यवाणी- डा. दिनेश शर्मा फिर बनेंगे लखनऊ के मेयर

वैसे तो लखनऊ नगर निगम चुनाव में महापौर का कोई भी प्रत्याशी अपने-आपको कमतर नहीं आंक रहा है। लेकिन असल में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी ही मैदान में आमने-सामने है। एक ओर भाजपा के कर्मठ, ईमानदार, सुशील, सरल ह्रदय व ज्ञानवान व्यक्तित्व के धनी डा. दिनेश शर्मा हैं और दूसरी ओर कांग्रेस के धनपति, अवसरवादी, मेहनती, ऐश्वर्यशाली एंव दलबदल व्यक्तित्व के चर्चित डा. नीरज बोरा है।
आइये इन दोनों प्रत्याशियों का ज्योतिषीय विवेचन करके इस निष्कर्ष पर पहुंचने का प्रयास करता हूं कि लखनऊ का मेयर कौन बनेगा?
डा. नीरज बोरा
समय कुण्डली के अनुसार क्षितिज पर कुम्भ लग्न उदित हो रही है। कुम्भ राशि एक स्थिर एंव वायु तत्व प्रधान वाली राशि है, जो इस बात का संकेत दे रही है कि सन् 2012 के नगर निगम चुनाव में कांटे की टक्कर रहेगी। महापौर पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी डा. नीरज बोरा की नाम राशि वृश्चिक है, जो जल तत्व प्रधान वाली राशि है एंव समय कुण्डली में वृश्चिक राशि दशम भाव में स्थित है।
दशम भाव राज्य एंव उच्च पद का प्रतिनिधित्व करता है। द्वादशेश शनि की तृतीय दृष्टि दशम भाव और दशम दृष्टि पंचम भाव पड़ रही है। शनि की जिस भाव पर दृष्टि पड़ती है, उस भाव की हानि होती है। राज्य का संकेतक सूर्य सप्तमेश होकर पंचम भाव में अपनी मित्र राशि में स्थित है। पंचम भाव जनता और दिमाग का प्रतिनिधित्व करता है।
जिस कारण अत्यधिक व्यय के बावजूद भी जनता का उचित सहयोग एंव समर्थन नहीं मिल पाने की आशंका नजर आ रही है। तथा अन्तिम व निर्णयाक स्थिति आते-आते जनता का झुकाव विपरीत दिशा में हो जाने के कारण नजर आ रहें है। कांग्रेस की नाम राशि मिथुन एंव नीरज बोरा की नाम राशि वृश्चिक, इन दोनों राशियों के स्वामी आपस में शत्रुता का भाव रखते है। इन सभी कारणों से प्रतीत हो रहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी डा. नीरज बोरा का लखनऊ का प्रथम नागरिक बनने का सपना अधूरा रह जायेगा।
डा. दिनेश शर्मा
निर्वतमान महापौर डा. दिनेश शर्मा और भाजपा में काफी समानता है, चूंकि भाजपा की नाम राशि धनु है तथा दिनेश शर्मा की नाम राशि मीन है। इन दोनों राशियों के स्वामी बृहस्पति है। समय कुण्डली एंव जन्म कुण्डली दोनों की लग्न भी कुम्भ है। कुम्भ का अर्थ होता है-घड़ा। इसलिए दिनेश शर्मा जी गहरे विचारों एंव अन्तर्मुखी प्रतिभा के धनी है। जिस प्रकार से घड़े में भरे हुये जल का अनुमान लगा पाना मुश्किल है, उसी प्रकार से शर्मा जी के वोट बैंक को जानना कठिन है।
वर्तमान में दिनेश शर्मा की कुण्डली में शनि की महादशा में शुक्र का अन्तर चल रहा है। शनि लग्नेश व द्वादशेश होकर अपनी मूलत्रिकोण राशि में प्रथम भाव में स्थित है तथा शतभिषा नक्षत्र पर कब्जा किये हुये है। जिस कारण मतदान की तिथि और परिणाम घोषित होने की तिथि दोनों में दिन शनिवार पड़ रहा है। शुक्र चतुर्थेश एंव भाग्येश होकर अपनी स्वराशि वृष में स्थित होकर चतुर्थ भाव में बैठा है, और कृतिका नक्षत्र पर अधिकार जमाये हुये है।
शुक्र की सप्तम दृष्टि दशम भाव पर है जिससे दशम भाव की वृद्धि हो रही है। दशम भाव राज्य एंव पद का संकेतक है। शनि और शुक्र दोनों आपस में मैत्री धर्म निभा रहे है, जो एक शुभ संकेत है। 7 जुलाई सन् 2012 यानि परिणाम घोषित होने की तिथि। इस दिन धरती पर धनिष्ठा नक्षत्र प्रातः 11:14 मि0 तक तत्पश्चात शतभिषा नक्षत्र रहेगा। दिनेश शर्मा का जन्म पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है।
तारा चक्र के अनुसार पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से गिनने पर 26 वां नक्षत्र धनिष्ठा एंव 27 वां नक्षत्र शतभिषा पड़ेगा। ये दोनों नक्षत्र मित्रता व सफलता की श्रेणी में आते है। जो एक अच्छा संकेत है। अंक ज्योतिष के अनुसार दिनेश शर्मा की जन्म तिथि 29-03-1964 का मूलांक 2 , भाग्यांक 7 और नामांक 5 है। इन तीनों अंको में आपस में मैत्री सम्बन्ध है।
मतदान की तिथि 23-06-2012 के अंको को जोड़ने पर 7 अंक आयेगा और परिणाम घोषित होने की तिथि का अंक भी 7 है। इन सभी नियति के संकेतो को मिलाने पर परिणाम सामने आते है। प्रथम- तीन बार नगर निगम पर कब्जा कर चुकी भाजपा चैथी बार अपना महापौर जीताकर इतिहास रचेगी। दूसरा- डा. दिनेश शर्मा दो बार जीतकर भाजपा के युग पुरूष अटल बिहारी बाजपेयी का घर सुरक्षित कर पायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications