जानें क्या है AI Slop, जो आपकी जिंदगी में फैला रहा कूड़ा और कैसे इससे रह सकते हैं सतर्क?

AI Slop: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे कि यूट्यूब, इंस्टाग्राम और टिक‑टॉक पर AI स्लॉप एक नई समस्या बन गई है। यह एक ऐसा कूड़ा है जिसका असर आपके मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। इतना ही नहीं अगर इसके खतरों को नहीं समझ पाएंगे, तो हो सकता है कि यह पूरे डिजिटल इकोसिस्टम को भी प्रभावित कर दे। आइए समझते हैं कि आखिर यह क्या है और इसकी पहचान कैसे कर सकते हैं और किस तरह से इससे बचा जा सकता है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से कम गुणवत्ता वाले, फटाफट बनने वाले AI जनित वीडियो और इमेज की बाढ़ आ गई है। सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से दिख रहे ये वीडियो बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। इनमें कई बार भ्रामक सूचनाएं होती हैं, जिसे बिना जांचे-परखे बहुत से उपयोगकर्ता यकीन भी कर लेते हैं। इतने ज्यादा मात्रा में मिल रहे डिजिटल कंटेंट की वजह से बहुत सारा बेकार कंटेंट भी इंटरनेट पर तैर रहा है।

AI Slop

AI Slop क्या होता है?

AI स्लॉप को आसान भाषा में बड़े पैमाने पर प्रकाशित होने वाला खराब गुणवत्ता वाला AI कंटेंट कह सकते हैं। आम तौर पर ये कंटेंट ट्रैफिक और मॉनिटाइजेशन के उद्देश्य से बनाया जाता है। इन्हें तैयार करने में न तो गहन शोध होता है और न ही तथ्यों को क्रॉस चेक किया जाता है। AI टूल्स जैसे OpenAI की Sora, Google Veo3 और YouTube Shorts में इन-बिल्ट फ़ीचर इसे आसान बनाते हैं। कुछ सेकंड में वीडियो तैयार करके वायरल बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: AI for Mental Health: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रखेगा आपकी मेंटल हेल्थ का ध्यान, करेगा इमोशनल हेल्थ ट्रैकिंग

AI Slop कैसे प्रभावित कर रहा है सोशल मीडिया यूजर्स को?

हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की सोशल मीडिया बिहेवियर पर हुई रिसर्च में पता चला है कि यूजर्स का ध्यान 47 सेकंड से भी कम हो गया है। AI स्लॉप कंटेंट की वजह से इस समय अवधि को बढ़ाना और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है ।

AI Slop में लगातार हो रही वृद्धि के क्या कारण हैं?

छोटे क्लिप्स लाखों व्यूज़ आसानी से पा लेते हैं और कंटेंट क्रिएटर्स इससे भारी कमाई कर रहे हैं। इसके लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

क्या है इसका नकारात्मक असर?

एआई स्लॉप की वजह से गहन शोध कर वीडियो बनाने वाले क्रिएटर्स, कलाकार पीछे छूट रहे हैं। झूठी खबरें, डीपफेक और संदिग्ध इमेज आसानी से फैल रही हैं। यूजर्स पर ये कंटेंट नशे की तरह असर करता है, तो वहीं उनका ध्यान घटता जा रहा है। कुछ लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें: मंकेश और डोगेश कौन हैं? जानिए इन वायरल एआई बंदरों को बनाने वाले असली इंसानों की कहानी

AI Slop के खतरों को देखते हुए YouTube सख्त

15 जुलाई 2025 से YPP (यूट्यूब पार्टनर पॉलिसी) लागू होगी। इसमें एक साथ कई वीडियो डालने, सिर्फ एआई वीडियो डालने या कंटेंट रिपीट करने पर मॉनिटाइजेशन नहीं होगा। आम यूजर्स के लिए भी जरूरी है कि वह किसी भी वीडियो या कंटेंट को देखते हुए उसकी सत्यता की पड़ताल करें। किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक कंटेंट की रिपोर्ट जरूर करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+